फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two sentenced to five years each for attempt to murder

Nainital News: हत्या की कोशिश में दो को पांच-पांच साल की सजा

Tue, 06 Jun 2023 02:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 06 Jun 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Two sentenced to five years each for attempt to murder
हल्द्वानी। कालाढूंगी क्षेत्र में हत्या की कोशिश की घटना में दो दोषियों को पांच-पांच साल की सजा हुई है, साथ ही तीन आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है। दस जनवरी 2021 को कालाढूंगी थाने में मोहित खाती निवासी कालाढूंगी के पिता शिवराज सिंह खाती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके बेटे को जितेंद्र फर्त्याल उर्फ जीतू निवासी कालाढूंगी, देवेंद्र कुमार निवासी टांडा रामपुर, अंकित सिंह निवासी थाना टांडा रामपुर, विजय बधानी निवासी कमोला कालाढूंगी और राजू टम्टा निवासी कमोला कालाढूंगी ने पीटा है। पुलिस ने पांचों आरोपियों पर धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया। द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीलम रात्रा की कोर्ट ने सोमवार को मामले में फैसला सुनाया। शासकीय अधिवक्ता गिरीजा शंकर पांडेय ने बताया कि कोर्ट के फैसले के तहत जीतू और देवेंद्र दोषी साबित हुए और पांच-पांच साल की सजा हुई। बाकी के आरोपी कोर्ट से बरी हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed