फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two parties have not got 'red' yet in Lalkuan

लालकुआं में दो दलों को अब तक नहीं मिले ‘लाल’

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two parties have not got 'red' yet in Lalkuan
लालकुआं। लालकुआं सीट पर सभी की नजरें लगी हुईं हैं। यह सीट भाजपा और कांग्रेस के लिए इसलिए महत्वपूर्ण हो गई है क्योंकि दोनों दलों ने अब तक यहां अपने पत्ते नहीं खोले हैं। चोरगलिया से गौलापार और बिंदुखत्ता तक फैले भूभाग में बसी लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में रोचक समीकरण बनने के आसार बनने लगे हैं। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस से छह से ज्यादा प्रत्याशी दावा कर रहे है।
विज्ञापन

कांग्रेस से पूर्व मंत्री हरीशचंद्र दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा, पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी समेत अन्य नेताओं के नाम सामने आए हैं। भाजपा से मौजूदा विधायक नवीन दुम्का, पूर्व दर्जाधारी हेमंत द्विवेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, दीपेंद्र कोश्यारी और हाल में भाजपा में शामिल पंचायत सदस्य डॉ. मोहन बिष्ट भी दौड़ में बताए जा रहे हैं। भाजपा ने 20 जनवरी को जारी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में लालकुआं से नवीन दुम्का के नाम होने की चर्चा बहुत तेजी से फैली थी। उनके समर्थक ढोल नगाड़ों के साथ उनके आवास पर बधाई देने भी पहुंच भी गए थे। मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम लगभग शुरू ही होने वाला था कि 59 प्रत्याशियों की लिस्ट में उनका नाम नहीं होने से उनके समर्थक मायूस दिखाई दिए।
विज्ञापन

भाजपा से जुड़े लोगों ने नाम न छपने की शर्त पर बताया कि राज्य में कभी एक बड़े चेहरा रहे नेता अपने पसंद का उम्मीदवार खड़ा करना चाह रहे हैं। दलों में असमंजस है। भले ही टिकट तो एक को ही मिलेगा लेकिन दल अपने कार्यकर्ताओं को नाराज भी नहीं देखना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed