{"_id":"69cc20a9908708caba01ca0f","slug":"two-parties-clashed-over-an-old-issue-two-injured-chorgalia-news-c-235-1-ksp1002-141019-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पुराने मामले को लेकर दो पक्ष भिड़े, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पुराने मामले को लेकर दो पक्ष भिड़े, दो घायल
Wed, 01 Apr 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। पुराने मामले को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया जिस पर हंगामा हो गया। झगड़े में दो लोगों को गुम चोट आई हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत की। सोमवार देर शाम गांव लखनपुर निवासी दो लोगों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते पक्षों में गाली गलौज, लात घूंसे और डंडे चल गए जिसमें दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। एसआई देवेंद्र मनराल ने बताया कि गांव लखनपुर निवासी आकाश, अमर सिंह और दूसरे पक्ष से बंटी और नन्हे का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। संवाद
विज्ञापन