{"_id":"61e5d82a8708b9043715ab9c","slug":"two-new-tourism-zones-will-be-built-in-terai-haldwani-news-hld451244716","type":"story","status":"publish","title_hn":"तराई में बनेंगे दो नए पर्यटन जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तराई में बनेंगे दो नए पर्यटन जोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। फाटो पर्यटन जोन को पर्यटकों के लिए खोलने के बाद अब तराई पश्चिमी वन प्रभाग में दो नए पर्यटन जोन बनाने की तैयारी की जा रही है। जसपुर रेंज के अंतर्गत फीका और तुमड़िया डैम क्षेत्र में पर्यटन जोन विकसित करने के लिए वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त ने निरीक्षण भी किया है।
बिजनौर के अमानगढ़ टाइगर रिजर्व से सटे उत्तरी जसपुर क्षेत्र के अंतर्गत बहने वाली फीका नदी के आसपास नया पर्यटन जोन बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इस क्षेत्र में बड़े ग्रासलैंड हैं, जो पर्यटन जोन के लिए बेहतर हैं। यहां वन्यजीवों की अच्छी संख्या है। इसे देखते हुए यहां पर पर्यटन जोन बनाया जा रहा है। इसके अलावा तुमड़िया डैम के आसपास के क्षेत्र को भी विकसित कर नया पर्यटन जोन बनाने की कवायद चल रही है।
तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ बलवंत शाही ने बताया कि दोनों को पर्यटन जोन बनाया जा रहा है, ताकि भविष्य में यहां भी पर्यटन गतिविधियां बढ़ें और पर्यटकों को जंगल सफारी के लिए नए जोन मिल सके। इसके चलते वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त दीपचंद्र आर्य ने रविवार को निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
हाथी डंगर में वाटर होल का किया निरीक्षण
वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त ने रविवार को हाथी डंगर में बने वाटर होल का निरीक्षण किया। ये वाटर होल गर्मियों में वन्यजीवों के लिए पानी पीने के लिए बनाया गया है। वहीं गोशाला के पास गोपीपुरा में उन्होंने हाथियों को रेलवे लाइन पर आने से रोकने के लिए लगाई गई सोलर फेंसिंग का भी निरीक्षण किया।