{"_id":"5f2f09f98ebc3e3ca9062799","slug":"two-more-patients-succumbed-18-days-to-eight-deaths-haldwani-news-hld3927305160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो और मरीजों ने दम तोड़ा, आठ दिन 18 मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो और मरीजों ने दम तोड़ा, आठ दिन 18 मौत
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़ता रहा है। सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान हर दिन औसतन दो कोरोना संक्रमित रोगियों की मौत हो रही है। शनिवार को भी दो मरीजों ने दम तोड़ा। आठ दिन में 18 लोगों की जान जा चुकी है। शनिवार को कोराना के 85 संक्रमित रिपोर्ट किए गए। इनमें 18 लोग कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आये थे। 64 लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार 85 और 68 साल के बुजुर्ग ऊधम सिंह नगर जिले के रहने वाले थे। उन्हें ब्रेन हेमरेज समेत अन्य शिकायत भी थी। अगस्त के शुरुआती आठ दिन में ही 18 रोगियों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। डॉक्टरों के अनुसार जिन रोगियों की मौत हुई है, उसमें ज्यादातर की उम्र पचास साल से ज्यादा थी और वे अन्य बीमारियों से भी जूझ रहे थे। अगस्त के पहले सप्ताह अस्पताल में हर दिन औसतन 240 मरीज भर्ती रहे हैं। इसमें गंभीर मरीजों की संख्या भी करीब चालीस रही है।
कुमाऊं में 37 रोगियों ने दम तोड़ा
हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में अब तक 37 मरीज दत तोड़ चके हैं इनमें नैनीताल जनपद के 23 मरीज शामिल हैं। ऊधमसिंह नगर जनपद में नौ, अल्मोड़ा और चंपावत में दो और बागेश्वर में एक कोरोना मरीज दम तोड़ चुका है। मंडल में केवल पिथौरागढ़ जनपद में अभी किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। मैदानी इलाकों में कोरोना मरीजों की मृत्युदर के आंकड़े पहाड़ के मुकाबले कहीं ज्यादा चिंताजनक हैं।
विज्ञापन
यहां मिले संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग ने हल्द्वानी में आठ कंटेनमेंट जोन पंचशील कॉलोनी, आनंद बाघ, दोनहरिया, निर्वाण नगर, हीरानगर आदि में 193 सैंपल लिए जिसमें ही 11 पॉजिटिव मिले हैं। नैनीताल जनपद में 6000 से ज्यादा एंटीजन टेस्ट हो गए हैं। इसमें 390 लोग पॉजिटिव आये हैं। आरटीपीसीआर के 85 सैंपल लिए गए हैं और 284 के नतीजे आना बाकी हैं।
नैनीताल जनपद में कोरोना मरीज अब दोगुने
हल्द्वानी। नैनीताल जनपद में कोरोना के बढ़ रहे मरीजों की दर अब चिंताजनक हालात बना रही है। 19 जून को जनपद में 353 कोरोना मरीज थे। 21 जुलाई को यह मरीज दोगुने हो गए और आंकड़ा 715 पर पहुंच गया। 7 अगस्त को मरीजों की संख्या दोगुनी होकर 1400 पार हो गई और डबलिंग रेट 18 दिन हो गया। दो महीने से कम समय में ही कोरोना मरीजों के दोगुना होने के दिन 32 से 18 पर आ गए। यही नहीं राज्य में कोरोना मरीज दोगुने होने की दर 20.21 दिन है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कोरोना के बढ़ रहे मामलों के पीछे ज्यादा टेस्टिंग का तर्क है लेकिन अचानक से कोरोना के मरीजों के बढ़ने की रफ्तार ने लोगों को चिंता में जरूर डाला है।
एक्टिव केस के मामले में तीसरे नंबर पर
हल्द्वानी। कोरोना पॉजिटिव मरीजों के एक्टिव केस के मामले में राज्य में नैनीताल जनपद का तीसरा नंबर है। यहां करीब 577 एक्टिव मामले हैं। पिछले सप्ताह में 200 से ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं।