फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two more corona positives, eight quarantined

दो और कोरोना पाजिटिव मिले, आठ को किया क्वारंटीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two more corona positives, eight quarantined
हल्द्वानी। जिले में कोरोना पॉजिटिव दो और मामले सामने आए हैं। लाइन नंबर 19 निवासी एक महिला और लामाचौड़ निवासी 21 वर्षीय व्यक्ति को एसटीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लाइन नंबर 19 निवासी एक महिला को कुछ दिनों से पेट दर्द हो रहा था और बुखार की शिकायत थी। उसे 18 मई को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। बुधवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला के पति को भी भर्ती कर लिया गया है। उसका सैंपल भी जांच के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही महिला के आठ परिजनों को क्वारंटीन किया गया है। लामाचौड़ निवासी दंपती दिल्ली से आए थे। बरेली रोड स्थित एक गार्डन में दोनों की स्क्रीनिंग हुई थी। पत्नी को बुखार होने के कारण एसटीएच भेजा था और पति को आइसोलेशन में एसटीएच में रखा गया था। 18 मई को पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद पति का सैंपल भी भेजा गया था और बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि लाइन नंबर 19 निवासी 29 वर्षीय महिला के संपर्क में आए आठ परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है। एसटीएच में कोरोना पॉजिटिव 39 मरीज भर्ती है और 35 को आइसोलेशन में रखा गया है। एक मार्च से अभी तक 1878 के सैंपल लिए गए और 1742 की रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि 40 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चार सैंपल रिजेक्ट हुए और 92 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज 78 सैंपल जांच को भेजे गए। 214 के रिपीट सैंपल भेजे गए और 16 के रिपोर्ट पाजिटिव आई जबकि 198 की रिपोर्ट निगेटिव आई। सात क्वारंटीन सेंटर में 161 को रखा गया है। छह शेल्टर होम में 14 को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed