फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two months' sugar will be available together

दो माह की चीनी एकसाथ मिलेगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two months' sugar will be available together
हल्द्वानी। जून और जुलाई की चीनी राशन कार्ड धारकों को एक साथ मिलेगी। पूर्ति विभाग ने सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को जून-जुलाई की चार किलोग्राम प्रति कार्ड चीनी बांटने के आदेश जारी कर दिए हैं। चार किलोग्राम चीनी नहीं देने पर पूर्ति विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा सकती है। पीले राशन कार्ड धारकों को 10 किलोग्राम गेहूं और 10 किलोग्राम चावल एक साथ देने के निर्देश भी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को दिए गए हैं।
विज्ञापन

चीनी को लेकर कार्डधारकों में असमंजस बना हुआ था। सरकार ने जून से लेकर अगस्त तक दो किलोग्राम चीनी प्रति कार्ड, प्रतिमाह देने का निर्णय लिया था लेकिन बजट कम मिलने के कारण जून में चीनी का वितरण नहीं हो पाया। अब शासन से बजट मिल चुका है। डीएसओ मनोज कुमार वर्मन ने बताया कि सस्ता गल्ला विक्रेताओं को दो महीने की चीनी का कोटा एक साथ जारी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को आदेश दे दिए है कि वह जून-जुलाई की चीनी एक साथ वितरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed