Haldwani: दो नाबालिग छात्राएं लापता, बनभूलपुरा थाने में हंगामा; किशोर पर बहलाकर भगाने का आरोप...जानें मामला
हल्द्वानी क्षेत्र निवासी दो नाबालिग छात्राएं लापता हो गईं हैं। परिजनों ने मोहल्ले के ही एक किशोर पर छात्राओं को भगाने का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी क्षेत्र निवासी दो नाबालिग छात्राएं लापता हो गईं हैं। परिजनों ने मोहल्ले के ही एक किशोर पर छात्राओं को भगाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को छात्राओं के परिजनों और लोगों ने बनभूलपुरा थाने में करीब एक घंटे तक थानाध्यक्ष का घेराव किया। पुलिस ने छात्राओं की सकुशल बरामदगी का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
जानकारी के अनुसार निजी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 11 की 15 वर्षीय और उसी के घर में किराये पर रहने वाली कक्षा नौ की छात्रा बृहस्पतिवार शाम से लापता हैं। परिजनों का आरोप है कि मोहल्ले के ही एक नाबालिग लड़के ने दोनों छात्राओं को अपनी बातों में फंसाया और मंगलपड़ाव से मैजिक में बैठाकर उन्हें लालकुआं ले गया। आशंका है कि वहां से दोनों को यूपी के बदायूं लेकर अपने रिश्तेदार के यहां चला गया। परिजनों का आरोप है कि उक्त किशोर ने एक छात्रा के भाई को धमकी भी दी थी जिससे उन्हें अपनी बेटियों की ज्यादा चिंता सता रही है।ये पढ़ें- Accident: अल्मोड़ा में सल्ट के पास गहरी खाई में गिरी कार, पांच महीने के मासूम की मौत; मां, नानी समेत तीन घायल
इधर मामले की जानकारी मिलने पर गौरक्षकों ने जोगेंद्र राणा के नेतृत्व में शुक्रवार को परिजनों के साथ बनभूलपुरा थाना पहुंचकर नारेबाजी की और किशोरियों की सकुशल बरामदगी की मांग करते हुए आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इधर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने आक्रोशित लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। छात्राओं की तलाश में टीम यूपी भेजी गई है, जिस पर लोग शांत हुए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.