फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two Jharkhand residents arrested for stealing women's mobile phones in Haldwani

Uttarakhand: हल्द्वानी में महिलाओं के मोबाइल चुराने वाले झारखंड निवासी दो शातिर गिरफ्तार

Mon, 02 Feb 2026 10:18 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 02 Feb 2026 10:18 AM IST
सार

हल्द्वानी में महिलाओं के मोबाइल चोरी की दो घटनाओं का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए झारखंड के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Two Jharkhand residents arrested for stealing women's mobile phones in Haldwani
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में दो महिलाओं के मोबाइल चुराने वाले झारखंड के दो शातिर चोरों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। 30 जनवरी को मंगलपड़ाव सब्जी मंडी और सदर बाजार में एक के बाद एक मोबाइल चोरी की दो घटनाएं हुईं। मामले में महिलाओं की ओर से कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। कोतवाल विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान की।

विज्ञापन

शनिवार को मंडी बाईपास से सुजन मुखर्जी निवासी छोटा तितुलिया हाथीघर जिला साहिबगंज झारखंड और मन्नी नोनिया निवासी ग्राम बाओपुर थाना तीन पहाड़ साहिबगंज झारखंड को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। उनके पास से चोरी किए मोबाइल बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन

बच्चे का सहारा लेकर कराई थी चोरी

पुलिस के मुताबिक झारखंड निवासी दोनों युवक बेहद शातिर हैं। उन्होंने मोबाइल चोरी में एक बच्चे का सहारा लिया था जो पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि इस तरह का गिरोह नाबालिग बच्चों का सहारा लेता है ताकि पकड़े जाने पर माल बरामद न हो। ये शातिर घुमंतू प्रजाति के होते हैं, इनके पते की भी तस्दीक की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए दोनों युवकों का रूट चार्ज ट्रेस किया जा रहा है ताकि पूर्व में उनके द्वारा की गई वारदातों का पता चल सके। - मनोज कत्याल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed