फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two houses collapsed in Betalghat, family safe

बेतालघाट में दो घर ढहे, परिवार सुरक्षित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 02:57 AM IST
विज्ञापन
Two houses collapsed in Betalghat, family safe
Two houses collapsed in Betalghat, family safe - फोटो : BHIMTAL
गरमपानी। तेज बारिश के चलते बेतालघाट ब्लॉक के जजुला और जोग्याड़ी गांव में दो आवासीय भवन ढह गए। हादसे में दो परिवारों के दस लोग मलबेे में दब गए, जिन्हें ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाल लिया। दोनों परिवारों ने पड़ोस में शरण ली है।
विज्ञापन

बेतालघाट ब्लॉक के जजुला गांव में सोमवार रात जमुना दत्त और राजेंद्र का आवासीय मकान गिरने से मकान में रह रहे छह लोग दब गए। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद दबे लोगों को सुरक्षित निकाला। नायब तहसीलदार केपी गोस्वामी और पट्टी पटवारी जया बिष्ट ने बताया जमुनादत्त, राजेंद्र प्रसाद उनकी पत्नी पूजा और बच्चे अंकित, कोमल, गोलू को घायल अवस्था में बाहर निकालकर बचा लिया। हादसे में मवेशी दबे पड़े हैं। वहीं, दूसरी घटना जोग्याड़ी में हुई। यहां जगदीश गिरी का मकान ढहने से परिवार के चार लोग मलबे में दब गए। जोग्याड़ी के प्रधान प्रति हरीश गिरी ने बताया ग्रामीणों की मदद से जगदीश गिरी, खष्टी देवी (पत्नी जगदीश गिरी) और उनके दो बेटे संतोष गिरी और गणेश गिरी को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। मकान गिरने से घर में रखा सामान खराब हो गया। हरीश गिरी ने बताया कि तहसील प्रशासन को सूचना दे दी है। बारिश के चलते जगह-जगह सड़कें बंद होने के कारण तहसीलदार बरखा जलाल और प्रशासन की टीम रास्ते से लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed