फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two elderly people pickpocketed, police embroiled in border dispute

Nainital News: दो बुजुर्गों की जेब कटी, पुलिस सीमा विवाद में उलझी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Two elderly people pickpocketed, police embroiled in border dispute
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। चोरी के साथ ही शहर में जेब कटने और टप्पेबाजी की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। रविवार को कालाढूंगी रोड पर दो बुजुर्गों की जेब काट दी गई। जेबकतराें को पकड़ने या मुकदमा दर्ज करने के बजाय पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई है।
विज्ञापन


शहर में एक सप्ताह में अलग-अलग जगह पर जेब कटने के मामले सामने आ रहे हैं। वारदात को अंजाम देने के लिए बाइक पर दो युवक आ रहे हैं। पीछे बैठा युवक रास्ते में उसी ई-रिक्शे व टेंपो को रोकता है, जिसमें बुजुर्ग सवार रहते हैं। सफर के दौरान वह बुजुर्गाें की जेब काटकर पर्स व रुपये उड़ा लेता है। इसके बाद चलते वाहन से कूदकर भाग जाता है। उसका साथी बाइक लेकर सामने खड़ा रहता है। वारदात के बाद दोनों फरार हो जाते हैं। इसी तरह का मामला रविवार को जेल रोड चौराहे के पास हुआ। दो बुजुर्गों की जेब कट गई। दोनों अपनी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि एक मामला उनके क्षेत्र का है। दूसरा मुखानी क्षेत्र का है। कहा कि शिकायत नहीं मिली है। फिर भी पुलिस सीसीटीवी की जांच कर रही है। उधर मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि दोनों मामले कोतवाली क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed