फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two died

सुयाल नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two died
करन सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। धारानौला क्षेत्र के विश्वनाथ स्थित सुयाल नदी में नहाने गए तीन युवकों में से दो की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को अजय कुमार (19) पुत्र दीप चंद्र निवासी बाड़ी बगीचा अल्मोड़ा अपने दोस्त अभिषेक भारती (23) पुत्र धीरेंद्र बहादुर निवासी मकेड़ी और करन सिंह (18) पुत्र कैलाश बाबू निवासी जेल परिसर पोखरखाली के साथ सुयाल नदी में नहाने गया। बताया जा रहा है कि यहां पहुंचने के बाद अभिषेक और करन नदी में उतर गए जबकि अजय कुमार नदी किनारे लेट गया। कुछ देर बाद अजय की नींद खुली तो उसे करन और अभिषेक कहीं नजर नहीं आए। उसने वहां से गुजर रहे ग्रामीणों को दोस्तों के गायब होने की बात बताई।

दोनों दोस्तों के नदी में नहाने के लिए जाने की बात पता चलने पर ग्रामीणों ने नदी में उतरकर देखा। थोड़ी देर की तलाश में ही करन और अभिषेक के शव बरामद हो गए। ग्रामीणों ने दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला और एसडीआरएफ व पुलिस प्रशासन को मामले की सूचना दी। एसडीआरएफ प्रभारी गजेंद्र सिंह परवाल, अल्मोड़ा थाने के एसएसआई अंबी राम और एनटीडी चौकी प्रभारी बृजमोहन भट्ट अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पुलिस ने पूछताछ कर मृतकों का ब्योरा जुटाया। एसएसआई अंबी राम ने बताया कि करन और अभिषक की पानी में डूबने से मौत हो गई जबकि अजय नदी में नहाने के लिए उतरा नहीं था। दोनों शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अभिषेक भारती का फाइल फोटो।

अभिषेक भारती का फाइल फोटो।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed