{"_id":"66e217dba79fc4b74c0fd6b7","slug":"two-dengue-patient-identified-haldwani-news-c-337-1-shld1032-114289-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हल्द्वानी में डेंगू के दो और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हल्द्वानी में डेंगू के दो और मरीज मिले
विज्ञापन
हल्द्वानी। हल्द्वानी में डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। बुधवार को दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। विभाग के अनुसार अब तक जिले में डेंगू मरीजों की संख्या तीन हो गई है। एसटीएच में पांच और बेस अस्पताल में डेंगू का एक संदिग्ध मरीज भर्ती है।
बेस अस्पताल में डेंगू का संदिग्ध मरीज भर्ती था। बुधवार को मरीज की एलाइजा रिपोर्ट पॉजीटिव आ गई है। अस्पताल के पीएमस डॉ. केके पांडे ने बताया कि धारी ब्लॉक के कसियालेख निवासी एक अन्य संदिग्ध मरीज का इलाज चल रहा है। अस्पताल में डेंगू रोगियों के लिए अलग वार्ड बनाया गया है। इधर एसटीएच में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. परमजीत सिंह ने बताया कि एसटीएच में डेंगू का एक और मरीज पॉजिटिव आया है जबकि पांच संदिग्ध रोगी भर्ती हैं। बता दें कि मंगलवार को गौलापार निवासी एक मरीज डेंगू पॉजिटिव मिला था जिसका एसटीएच में इलाज चल रहा है। वहीं, विभाग जिले में तीन लोगों को डेंगू होने की पुष्टि कर रहा है जबकि मरीजों की संख्या इससे अधिक होने की आशंका है।