फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two-day Uttarayan Kautik begins, colourful programmes held

Nainital News: दो दिवसीय उत्तरायणी कौतिक का शुभारंभ, हुए रंगारंग कार्यक्रम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Two-day Uttarayan Kautik begins, colourful programmes held
गौलापार (नैनीताल)। इंटर कॉलेज लाखनमंडी, चोरगलिया के मैदान में सांस्कृतिक मंच चोरगलिया की ओर से आयोजित दो दिवसीय उत्तरायणी कौतिक का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। शुभारंभ अवसर पर मां नंदा-सुनंदा के डोले के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। लोक गायक राकेश कनवाल ने मधु उत्तरायणी कौतिक..., नौ पाटे घाघरी... सहित कई लोकगीतों तथा झौड़ा-चांचरी प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न पब्लिक स्कूलों के साथ ही इंटर कॉलेज चोरगलिया के छात्र-छात्राओं ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। मुख्य अतिथि कमलेश चंदोला ने लोगों से अपनी लोक संस्कृति एवं परंपराओं को संजोए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर पान सिंह मेवाड़ी, नवीन जोशी, तनुजा जोशी, दीपक चौसली, राहुल पानू, ज्योति चौसली, पूनम जांगी , विनय बजेळा , राकेश मेलकानी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed