फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two day Taekwondo Championship starts in Birla Vidya Mandir

Nainital News: बिड़ला विद्या मंदिर में दो दिनी ताइक्वांडो चैंपियनशिप शुरू

Thu, 27 Jun 2024 06:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 27 Jun 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Two day Taekwondo Championship starts in Birla Vidya Mandir
ताइक्वांडो चैंपियनशिप के दौरान हुआ मुकाबला। 
नैनीताल। बिड़ला विद्या मंदिर में बुधवार से दो दिवसीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2024 का आगाज हो गया है। प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिष्ठित विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। बृहस्पतिवार को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि हॉकी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो एक वैश्विक खेल बन चुका है। वर्ष 2000 से ओलंपिक में शामिल होने के बाद ताइक्वांडो की लोकप्रियता और बढ़ गई है। इस खेल का अभ्यास करने से बच्चों में आत्मविश्वास का विकास होता है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि ताइक्वांडो एक कोरियाई मार्शल आर्ट है। यह न केवल शारीरिक फिटनेस और आत्मरक्षा के लिए जाना जाता है बल्कि आत्मनियंत्रण, अनुशासन और मानसिक शक्ति का भी अद्भुत समावेश है। इससे पूर्व प्रधानाचार्य ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मुखर्जी निर्वाण, संजय गुप्ता, राकेश शर्मा, राकेश मुलासी, अजय शर्मा, पृथ्वीराज सिंह किरौला, लीला सिंह बिष्ट, केदार सिंह गड़िया, जतिन ग्रोवर, आकाश बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये टीमें कर रहीं प्रतिभाग
नैनीताल। बिरला विद्या मंदिर नैनीताल, असम वैली स्कूल असम, हैदराबाद पब्लिक स्कूल हैदराबाद, एम्राल्ड हाइट इंटरनेशनल स्कूल इंदौर, संस्कार वैली स्कूल भोपाल, राज कुमार कॉलेज राजकोट, पेस्टल वीड स्कूल देहरादून और जीडी बिड़ला स्कूल रानीखेत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed