{"_id":"5e502bb78ebc3ef39f40df01","slug":"twig-breaks-in-a-thunderstorm-and-falls-on-electric-wires-young-man-woman-scorches-ramnagar-news-hld374557063","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में टहनी टूटकर बिजली के तारों पर गिरी, युवक-युवती झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में टहनी टूटकर बिजली के तारों पर गिरी, युवक-युवती झुलसे
विज्ञापन
रामनगर अस्पताल में भर्ती करंट से झुलसी नीतू।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। आंधी से शुक्रवार सुबह पेड़ की टहनी टूटकर हाईटेंशन लाइन में गिर गई, जिससे बिजली तार आपस में टकरा गए और सल्ट के गांव टोटाम में कई घरों में करंट फैल गया। घरों में दौड़े करंट से एक युवक और युवती झुलस गए, जबकि बिजली के उपकरण फुंक गए। हादसे के बाद ग्रामीण दोनों को 108 एंबुलेंस से रामनगर अस्पताल लेकर आए, जहां उनका इलाज चल रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे टोटाम में आंधी की वजह से एक पेड़ से टहनी टूटकर 11 हजार केवी की लाइन पर जा गिरी। 11 हजार केवी के तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गए, जिससे लाइन में फाल्ट हो गया और घरों में करंट दौड़ने लगा। आनंद सिंह बिष्ट की 15 वर्षीय बेटी नीतू बाथरूम में थी, तभी करंट लग लगने से झुलस गई। वहीं तल्ला सल्ट के लुहेड़ा गांव में 18 वर्षीय अशोक भट्ट सो रहा था, जो करंट लगने से झुलस गया। इस पर ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी।
सूचना पर गांव पहुंची एंबुलेंस नीतू और अशोक को लेकर रामनगर के सरकारी अस्पताल ले आई, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। बताया गया कि लुहेड़ा गांव निवासी अशोक पुत्र नवीन भट्ट अपने ननिहाल टोटाम में रहकर पढ़ाई करता है। प्रधान केशर सिंह ने बताया कि गांव टोटाम और लुहेड़ा में बृहस्पतिवार से बिजली नहीं थी। शुक्रवार सुबह नौ बजे तेज वोल्टेज से सात घरों के बिजली तारों में आग लग गई। ग्रामीणों ने यूपीसीएल के इंजीनियरों से लाइन को सुधारकर क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
इन ग्रामीणों के घरों के बिजली उपकरण फुंके
टोटाम के ग्रामीण हरीश कौटिया, चंद्रशेखर कौटिया, गंगादत्त, हरीशचंद्र, डिगरदेव, गुसाई दत्त, कांती वल्लभ, धर्मादत्त के घरों में फाल्टों से बिजली के उपकरण फुंक गए। ग्रामीणों की माने तो बिजली के तार, टीवी, फ्रिज, पंखे आदि फुंक गए हैं। वहीं लुहेड़ा गांव में भी कई घरों में बिजली तार और उपकरण फुंक गए। ग्रामीणों का कहना है कि अब घरों में दोबारा से बिजली की वायरिंग करवानी पड़ेगी।
टोटाम गांव में 11 केवी वोल्ट की बिजली लाइन का तार टूटकर 440 केवी वोल्ट की लाइन के ऊपर गिर गया। इससे करंट फैला है। लाइनमैन को गांव भेजा गया है। बिजली लाइन के टूटे तार को ठीक किया जा रहा है।
- भूपाल सिंह बिष्ट, जेई यूपीसीएल, सल्ट।

रामनगर अस्पताल में भर्ती करंट से झुलसा अशोक भट्ट।- फोटो : RAMNAGAR