फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Twenty-two million business flown by truck

कारोबारी के ट्रक से पौने दो लाख रुपये उड़ाए

Fri, 29 May 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 29 May 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
Twenty-two million business flown by truck

मंडी में एक अंडे की आढ़त के सामने खड़े मिनी ट्रक से उचक्कों ने पौने दो लाख रुपये उड़ा दिए। घटना के बाद कारोबारी के कर्मचारी ने एक संदिग्ध बाइक सवार को भागते हुए देखा था। सूचना पर पुलिस ने बाइक सवार की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। तीन दिन के भीतर हुई दूसरी वारदात ने पुलिस की नींद भी उड़ा दी है। बता दें कि 26 मई को हल्द्वानी स्थित भोलानाथ गार्डन में ठेकेदार की कार से भी उचक्कों ने दो लाख रुपये उड़ा लिए थे।

विज्ञापन


रानीखेत सदर बाजार निवासी व्यवसायी जगदीश सती मंडी में सब्जी और अंडा खरीदने के लिए मिनी ट्रक (यूके 04सीए 5732) के साथ आए थे। कारोबारी ने आढ़ती मुन्ना पांडेय को एक लाख रुपये बकाया भुगतान करने के बाद अंडा लोड कराना शुरू किया। इसके अलावा उन्होंने एक लाख 75 हजार रुपये से भरा बैग ट्रक की अगली शीट पर रखा था। व्यापारी पीछे खड़े होकर 30 पेटी अंडा लोड कराने लगा।
विज्ञापन


इस बीच उचक्के ट्रक में रखे बैग को लेकर भाग निकले। घटना के बाद व्यवसायी ने जब बैग गायब पाया तो उसके एक कर्मचारी ने बताया कि अभी-अभी काली जींस और टी-शर्ट पहने एक बाइक सवार ट्रक के सामने निकला है, जो थोड़ी देर के लिए वहां रुका भी था। व्यवसायी ने घटना की जानकारी मंडी पुलिस चौकी को दी। वायरलेस पर चेकिंग के लिए सूचना प्रसारित होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर की चेकिंग के बावजूद उचक्कों का पता नहीं चल सका। सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी ने चौकी प्रभारी जीएस अधिकारी के साथ घटनास्थल का मुआयना कर व्यवसायी और मंडी के मजदूरों से पूछताछ की। व्यवसायी का कहना था कि वह दो लाख 75 हजार रुपये लाया था। एक लाख पेमेंट करने के बाद अन्य आढ़ती को उसे रुपये देने थे। पुुलिस ने शक जताया है कि घटना के पीछे लोकल बदमाश हो सकते हैं।

तीन दिनों में दूसरी वारदात से पुलिस की नींद उड़ी
हल्द्वानी। पुलिस अभी भोलानाथ गार्डन में ठेकेदार की कार से दो लाख रुपये उड़ाने वाले भातू गैंग की तलाश कर रही थी। इस बीच बृहस्पतिवार को मंडी में पौने दो लाख रुपये कारोबारी के ट्रक से उड़ाने की घटना ने पुलिस की भी नींद उड़ा दी है। पुलिस घटना के लिए वाहन मालिक की भी लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रही है।

मंडी के व्यापारियों का कहना था कि जिस प्रकार रानीखेत के कारोबारी जगदीश सती के ट्रक से पौने दो लाख रुपये उड़ाए गए हैं, इसी प्रकार पिछले साल एक कारोबारी को झांसा देकर एक उचक्का कार से तीन लाख रुपये लेकर भाग निकला था। इधर, पुलिसकर्मियों का कहना है कि 26 मई को ठेकेदार यशपाल सिंह बिष्ट ने रुपय लापरवाही से कार में रखे थे। ठीक उसी प्रकार बृहस्पतिवार की घटना में व्यवसायी ने भी लापरवाही बरती है।


पहले भी हुई हैं वाहनों से रुपये उड़ाने की वारदातें
26 मई : भोलानाथ गार्डन में ठेकेदार यशपाल सिंह बिष्ट की कार से दो लाख रुपये उड़ाए।
22 मार्च : जज फार्म निवासी व्यवसायी राजेंद्र सिंह दफौटी की फार्चूनर गाड़ी से 22 मार्च को गोरापड़ाव स्थित खड़िया फैक्ट्री के सामने लाइसेंसी रिवाल्वर सहित महत्वपूर्ण कागजात चोरी।
सात जुलाई 2014 : कालाढूंगी रोड स्थित ब्लाक कार्यालय के सामने से वीडीओ मो. तारिक की कार से कार का लॉक तोड़कर 60 हजार रुपए उड़ा लिए गए।
तीन जून 2014 : जज फार्म निवासी विजय कुमार की होंडा अमेज कार का शीशा तोड़कर चार लाख रुपये उड़ा लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed