फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Trucks and trolleys carrying sand of illegal mining seized

अवैध खनन का रेता ले जाते ट्रक और ट्राली सीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Trucks and trolleys carrying sand of illegal mining seized
हल्द्वानी/लालकुआं। खनन का रेता ले जा रहे एक 10 टायरा ट्रक और एक ्ट्रैक्टर ट्रॉली को वन विभाग की टीम ने पकड़कर सीज कर दिया। टीम के पहुंचने पर वाहन चालक मौके से फरार हो गए। हलांकि वन विभाग के अधिकारियों ने वाहनों के खिलाफ संबंधित अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लालकुआं के डौली रेंज में वन विभाग की टीम ने तस्करी कर बड़ी मात्रा में रेता ले जा रहे दो वाहनों को पकड़ लिया। मुखबिर की सूचना पर जब रेंजर अनिल जोशी मौके पर पहुंचे तो एक यूके 06 सीबी 3243 संख्या का 10 टायरा ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली में रेता भरा पाया गया। वन विभाग की टीम को देखते ही दोनों ही वाहनों के चालक फरार हो गए। वाहनों की जब जांच की गई तो पता चला कि ट्रक में 340 कुंतल और ट्रॉली में 100 कुंतल अवैध खनन का रेता ले जाया जा रहा था। रेंजर अनिल जोशी का कहना है कि उन्होंने वाहनों की नंबर प्लेट से वाहन स्वामियों का पता लगाकर संबंधित अपराध अधिनियम के तहत मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही दोनों वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया था। पहुंची वन विभाग की टीम में शिव सिंह डांगी, वन दरोगा दिनेश पंत, वन आरक्षी चंद्र शेखर भट्ट, कुमार सौरभ, अर्चना, ललिता साधक, बबिता, वंदना, शाहिद बेग, अर्जुन भाकुनी, किशन सिंह सुयाल, अमजद खान और सुरेंद्र अधिकारी समेत अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed