फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Truck. filled. overturned. bike. riding. youth.

Nainital News: बाइक सवार युवकों पर पलटा रेत भरा ट्रक, एक युवक की मौत

Mon, 01 Apr 2024 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 01 Apr 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Truck. filled. overturned. bike. riding. youth.
किच्छा। हल्द्वानी बाईपास रोड पर शनि मंदिर के पास बाइक सवार दो युवकों पर रेत भरा ट्रक पलट गया। दुर्घटना में जवाहर नगर निवासी एक युवक की मौत हो गई जबकि बिलासपुर निवासी उसका साथी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर जाम लग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को जवाहर नगर नगला निवासी धन सिंह (46) पुत्र जेत सिंह अपने दोस्त मो. इस्लाम निवासी बिलासपुर के साथ बाइक से जा रहा था। इस बीच विपरीत दिशा से आ रहा एक रेत भरा दस टायरा ट्रक अचानक पलट गया जिसके नीचे दोनों दब गए। इस हादसे में धन सिंह की मौके पर मौत हो गई जबकि मो. इस्लाम बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर कोतवाल सुंदरम शर्मा, एसएसआई विनोद जोशी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। दोनों को निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने धन सिंह को मृत घोषित कर दिया। मो. इस्लाम को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



धन सिंह छात्र संघ चुनाव में रहता था सक्रिय

किच्छा/शांतिपुरी। दुर्घटना की सूचना पर मृतक धन सिंह के घर पर शोक जताने वालों का ताता लग गया। बताया जा रहा है कि धन सिंह छात्र राजनीति में रुचि रखता था। जब डिग्री काॅलेज में चुनाव होते थे वह काफी सक्रिय होता था। घायल मो. इस्लाम के भाई मो. फैजान ने बताया कि उसके भाई की रुद्रपुर डिग्री काॅलेज के पास सैलून की दुकान है। उसके ठीक बराबर में धन सिंह की फोटो स्टेट की दुकान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed