{"_id":"5d2a3de58ebc3e6d1d71ccc0","slug":"trc-padampuri-bhimtal-news-hld3488074191","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह से बंद पड़ा पदमपुरी का केएमवीएन गेस्ट हाउस का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह से बंद पड़ा पदमपुरी का केएमवीएन गेस्ट हाउस का काम
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। पदमपुरी स्थित केएमवीएन के गेस्ट हाउस से निगम को लाखों रुपये की आय होती थी। इसी गेस्ट हाउस के सौंदर्यीकरण का कार्य तीन माह से बंद है। इस कारण पर्यटन सीजन में निगम को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और सैलानियों को महंगे होटलों में रात गुजारनी पड़ी।
केएमवीएन ने करीब दस साल पहले पदमपुरी में 87 लाख की लागत से पर्यटक आवास गृह बनाया गया था। इसका लोकार्पण तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट ने आठ अप्रैल 2011 को किया था लेकिन आठ सालों में ही इसकी इमारत जीर्णशीर्ण हो गई। इसके कमरे कई जगह टपकने लगे। केएमवीएन के अधिकारियों ने भवन, कमरों का सौंदर्यीकरण शुरू कराया, लेकिन यह कार्य तीन माह से बंद है। इस कारण पूरे परिसर में कई जगह रेत, बजरी, मिट्टी, पत्थर फैले हैं जबकि गेस्ट हाउस में एक प्रबंधक और एक कर्मचारी तैनात है।
पदमपुरी के गेस्ट हाउस में निर्माण कार्य चल रहा है। 15 से 20 दिन के अंदर निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
- रोहित मीणा, एमडी, केएमवीएन नैनीताल
बंद निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए ठेकेदार को पत्र भेजा गया है। ठेकेदार जल्द निर्माण शुरू करेगा।
- मीना अग्रवाल, प्रबंधक पर्यटक आवास गृह पदमपुरी