फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Transport Corporation may buy 60 new buses

परिवहन निगम खरीद सकता है 60 नई बसें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation may buy 60 new buses
हल्द्वानी। परिसंपत्ति बंटवारे के तहत उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने उत्तराखंड परिवहन निगम को 205 करोड़ रुपये देने थे। दो महीने पूर्व यूपी ने 105 करोड़ रुपये उत्तराखंड परिवहन निगम को दिए थे। बुधवार को शेष 100 करोड़ रुपये उत्तराखंड परिवहन निगम को दिए गए हैं। इसी के साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड परिवहन निगम के बीच संपत्ति बंटवारे की प्रक्रिया पूरी हो गई। यूपी से संपत्ति बंटवारे के तहत मिले 100 करोड़ रुपये से उत्तराखंड परिवहन निगम 60 नई बसें खरीदने जा रहा है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के परिवहन मंत्री चंदन रामदास का कहना है कि परिवहन निगम ने 60 बसों की खरीद का प्रस्ताव पूर्व में शासन को दिया था लेकिन बजट न होने की वजह से ये प्रस्ताव पास नहीं हो पाया। मंत्री ने बताया कि परिवहन निगम से नई बसें खरीदने का प्रस्ताव मिला है। इसके लिए समिति का गठन किया गया है। सीएनजी, इलेक्ट्रिक या फिर डीजल बसों के प्रस्ताव पर समिति अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद विचार किया जाएगा। परिवहन मंत्री के अनुसार परिसंपत्ति बंटवारे में यूपी से 100 करोड़ रुपये उत्तराखंड परिवहन निगम को मिले हैं। इससे पूर्व यूपी से 105 करोड़ रुपये मिल थे।
विज्ञापन

बता दें कि परिवहन निगम को नई बसों की जरूरत है। दिल्ली रूट के लिए 250 नई सीएनजी बसें चाहिए। क्योंकि एक अक्तूबर से दिल्ली में सीएनजी बसों को ही आने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन के बाद आरटीओ में हुआ काम
हल्द्वानी। बुधवार को चार दिन के बाद आरटीओ में काम हुआ जिस वजह से काफी भीड़ रही। तीन दिन तक अवकाश होने और फिर मंगलवार को कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से आरटीओ में काम नहीं हुआ। बुधवार को जैसे ही आरटीओ खुला यहां लोगों की भीड़ लग गई। एआरटीओ विमल पांडे ने बताया कि भीड़ काफी ज्यादा थी। इसके बाद भी काम को आसानी से निपटा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed