{"_id":"65681253e4424329f9013435","slug":"traffic-will-be-diverted-on-these-routes-in-haldwani-today-2023-11-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haldwani Traffic Divert: आज इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani Traffic Divert: आज इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर
Thu, 30 Nov 2023 10:14 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 30 Nov 2023 10:14 AM IST
सार
आज हल्द्वानी में ईजा-बैणीं महोत्सव का आयोजन होगा। कार्यक्रम में सीएम धामी भाग ले रहे हैं। 800 से अधिक वाहन इस कार्यक्रम में पहुंचेंगे। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है।
विज्ञापन
रूट प्लान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईजा-बैणीं महोत्सव बुधवार यानी आज होगा। इसमें मुख्यमंत्री भाग ले रहे हैं। 800 से अधिक वाहन इस कार्यक्रम में पहुंचेंगे। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। आप हल्द्वानी आ रहे हैं तो रूट प्लान देखकर ही निकलें। डायवर्जन सुबह नौ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक चलेगा।
महोत्सव में शामिल होने वाले वाहनों का रूट प्लान
बड़े वाहनों का डायवर्जन
विज्ञापन
महोत्सव में शामिल होने वाले वाहनों का रूट प्लान
- बरेली रोड से महोत्सव में आने वाली सभी वाहनों को तीनपानी बाइपास तिराहे से डायवर्ट कर गौला बाइपास होते हुए नरीमन चौराहे से कार्यक्रम स्थल भेजा जाएगा। इसके बाद ये वाहन वुड पैकर की पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।
- रामपुर रोड से आने वाली और कालाढूगी/रामनगर की ओर आने वाली बस मुखानी चौराहा होते हुए पनचक्की रोड पर महेंद्र अधिकारी प्लाटिंग एरिया में पार्क होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े वाहनों का डायवर्जन
- रामपुर रोड से पर्वतीय रूट को जाने वाले वाहन शीतल होटल से बरेली रोड, गौलापार बाइपास होते हुए काठगोदाम जाएंगे।
- बरेली रोड से पर्वतीय रूट पर जाने वाले वाहन गौलापार बाइपास होते हुए काठगोदाम जाएंगे।
- कालाढूंगी रोड से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को आरटीओ रोड से रामपुर रोड भेजा जाएगा। ये वाहन शीतल होटल से बरेली रोड, तीनपानी गौलापार बाइपास होते हुए काठगोदाम जाएंगे।
- पर्वतीय रूट से आने वाले सभी बड़े वाहन भी गौलापार बाइपास होते हुए तीनपानी आएंगे। यहां से रामपुर रोड जाने वाले वाहनों को मंडी बाइपास से रामपुर रोड भेजा जाएगा।
- गौलापुल/रेलवे क्रासिंग से शहर के अंदर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
रोडवेज बस और सिटी बस का प्लान
छोटे वाहनों का डायवर्जन
- मैदानी क्षेत्र से आने और जाने वाली रोडवेज बसें यातायात नगर से मंडी बाइपास होते हुए बरेली रोड जाएंगी। यहां से मंगलपड़ाव होते हुए रोडवेज बस अड्डे जाएंगी। यहीं से वापस आएंगी।
- कालाढूंगी की ओर से आने वाली रोडवेज बसें कालूसाईं मंदिर चौराहा होते हुए रोडवेज बस अड्डे जाएंगी।
- पर्वतीय रूट से आने वाली रोडवेज केमू की बसें वाया चोरगलिया रोड होते हुए रोडवेज बस अड्डे आएंगी।
- सिडकुल और अन्य निजी बसों का मंगलपड़ाव से सौरभ होटल तक प्रवेश वर्जित रहेगा।
- इंटरसिटी बसें नैनीताल बैंक से तिकोनिया तक नहीं चलेंगी।
छोटे वाहनों का डायवर्जन
- कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को लालडांठ तिराहे से पनचक्की, कॉलटैक्स होते हुए नैनीताल रोड भेजा जाएगा।
- नैनीताल रोड की ओर से आने वाले एवं बरेली रोड की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को नारीमन तिराहा काठगोदाम से गौला बाईपास होते हुए तीनपानी बरेली रोड की ओर भेजा जाएगा।
- रामपुर रोड/कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले शेष वाहनों को कॉलटेक्स तिराहे/हाइडिल तिराहे से पनचक्की, मुखानी चौराहा/लालडांठ तिराहे की ओर भेजा जाएगा।