फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traffic system derailed from morning till evening

Nainital News: सुबह से शाम तक पटरी से उतरते रही यातायात व्यवस्था

Mon, 10 Jun 2024 06:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 10 Jun 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Traffic system derailed from morning till evening
भीमताल/भवाली/गरमपानी(नैनीताल)। मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ घूमने आए सैलानियों को भीषण गर्मी में भीमताल, भवाली, कैंची, गरमपानी और खैरना में जाम के चलते परेशान रहना पड़ा। सैलानी और यात्री घंटों जाम में फंसे रहे। पुलिस और प्रशासन की यातायात व्यवस्था सुबह से शाम तक पटरी से उतरी हुई नजर आई। जाम में फंसे सैलानियों को खुद ही जाम खोलना पड़ा। भीमताल में डांठ और तल्लीताल मार्ग में जगह-जगह सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने से जाम की समस्या बनी रही। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस की ओर से सड़क किनारे खड़े वाहनों को नहीं हटाया जा रहा है, जिससे रोजाना जाम की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

भवाली में भी सैलानियों को शटल के माध्यम से कैंची धाम भेजा गया। वहीं कैंची में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने से सुबह से शाम तक जाम से लोग परेशान रहे। साथ ही झूला पुल गरमपानी में भी जाम लगा रहा। वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते खैरना पुलिस शाम तक यातायात व्यवस्था बनाने में लगी रही। पुलिस ने भारी वाहनों को खैरना और क्वारब में शाम तक रोके रखा। देर शाम भारी वाहनों को बारी-बारी से छोड़कर यातायात व्यवस्था को सामान्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed