फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traffic signal put there where the intersection closed

ट्रैफिक सिगनल वहां लगाया जहां चौराहा बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Traffic signal put there where the intersection closed
एमबीपीजी कॉलेज के सामने लगाई गई ट्रैफिक लाइट। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। दिल्ली की तर्ज पर अनुशासित ढंग से यातायात संचालन के लिए शहर के 13 स्थानों पर ट्रैफिक सिगनल लगाने का काम शुरू तो हो गया है लेकिन संकरी सड़कें, चौराहे पर अतिक्रमण और वाहन स्टैंड होने के कारण इन स्थानों पर यातायात व्यवस्था कैसे संचालित होगी इसका जवाब किसी के पास नहीं है। अधिकतर स्थानों पर बाएं हाथ का रास्ता फ्री नहीं है। एमबी डिग्री कॉलेज के पास जहां ट्रैफिक सिगनल लगाया गया है वहां चौराहा बंद है। इस कारण यहां ट्रैफिक सिगनल शोपीस बनना तय है।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे के पास ओके होटल के समीप आमने-सामने दो टेंपो स्टैंड हैं। तीसरे छोर पर ठेलों का जमावड़ा है। यह सड़क भी ट्रैफिक सिगनल के लिए कारगर नहीं है। पुलिस अधिकारी यहां ट्रैफिक सिगनल लगाने के लिए तैयार नहीं थे लेकिन लगाया जा रहा है। यहीं हाल कालाढूंगी रोड से आईजी कैंप की तरफ जाने वाले मार्ग का है। यहां भी सड़क संकरी होने के कारण यातायात संचालन चुनौत से कम नहीं है।
विज्ञापन

लालडांट तिराहे पर बाईपास से निकलने के लिए रोड संकरी है। सेंट्रल अस्पताल रोड तिराहे पर भी बाएं हाथ का मार्ग ही नहीं है। आईटीआई रोड तिराहा रोड की स्थिति कमोबेश ठीक है लेकिन सिंधी चौराहे पर पहले से जाम लगता है। टीपीनगर तिराहा और कुसुमखेड़ा तिराहे पर यातायात संचालन के लिए अतिक्रमण हटाना होगा। हालांकि पीलीकोठी रोड, नारीमन तिराहा, नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक तिराहे पर सड़क चौड़ी होने के कारण यातायात संचालित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो किमी के दायरे में छह सिगनल
ऊंचापुल में रहने वाले ललित की पीड़ा है कि उन्हें बाजार आने के लिए छह सिगनल पार करने होंगे। सिर्फ दो किमी के सफर में न जाने कितने घंटे लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुसुमखेड़ा चौराहा, गैस गोदाम रोड, लालडांट, पीलीकोठी, मुखानी चौराहा और कुर्मांचल बैंक के सामने ट्रैफिक सिगनल लगाए गए हैं।

बिजली और रखरखाव का होगा इंतजाम
हल्द्वानी। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र का कहना है कि प्रयास किया जा रहा है कि व्यवस्था ठीक रहे। बिजली का इंतजाम हो जाएगा। ट्रैफिक सिगनल लगाने वाली नोएडा की कंपनी दो साल तक मरम्मत का कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed