{"_id":"5d950e6f8ebc3e93de12536e","slug":"traffic-police-personnel-get-expensive-lift-nainital-news-hld359004661","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस कर्मी को महंगा पड़ा लिफ्ट देना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिस कर्मी को महंगा पड़ा लिफ्ट देना
विज्ञापन
नैनीताल की मालरोड में दुपहिया वाहन चालकों में यातायात पुलिस वाले को बाईक में बिना हेलमेट के लिफ्?
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। ट्रैफिक पुलिस कर्मी को बाइक पर लिफ्ट देना एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी को भारी पड़ गया। डबल हेलमेट नहीं होने पर पुलिस ने तल्लीताल होटल के पास बाइक सवार ट्रैफिक पुलिस कर्मी का एक हजार रुपये का चालान काट दिया।
ट्रैफिक पुलिस कर्मी हरीश प्रसाद बुधवार की दोपहर बाइक से मल्लीताल से तल्लीताल को आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे दूसरा ट्रैफिक पुलिस कर्मी मिला, जिसने उससे लिफ्ट मांगी। दरअसल दूसरे ट्रैफिक पुलिस कर्मी की तल्लीताल इंडिया होटल के पास ड्यूटी थी। यह दोनों बाइक से जैसे ही तल्लीताल की ओर बढ़े।
तल्लीताल इंडिया होटल के पास थाना प्रभारी राहुल राठी की अगुवाई में चेकिंग कर रही तल्लीताल पुलिस ने उन्हें रोक लिया और डबल हेलमेट नहीं होने पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी हरीश प्रसाद का एक हजार रुपये का चालान काट दिया।
विज्ञापन
इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे मोटरसाइकिल सवारों का पुलिस ने एक-एक हजार रुपयों का चालान भी किया। थाना प्रभारी राठी ने बताया कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। नियमविरुद्ध वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसआई दिलीप कुमार आदि पुलिसकर्मी मौजूद थे।
--------
40 चालान कर 34 हजार 500 रुपये वसूले
तल्लीताल पुलिस ने बुधवार को नगर के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसआई दिलीप कुमार ने बताया कि दिनभर में बिना हेलमेट और तीन सवारी में कुल 40 चालान कर 34,500 संयोजन शुल्क वसूला गया।