फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   traffic. Kainchi Dham. monitored. through. CCTV and drones.

Nainital News: कैंची धाम के यातायात पर सीसीटीवी और ड्रोन से रखी जाएगी नजर

Tue, 25 Mar 2025 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 25 Mar 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
traffic. Kainchi Dham. monitored. through. CCTV and drones.
भवाली (नैनीताल)। पर्यटन सीजन को देखते हुए कुमाऊं मंडल की आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने सोमवार को कैंची धाम में यातायात व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने अधिकारियों को कैंची धाम क्षेत्र में यातायात व्यवस्थाओं पर सीसीटीवी और ड्रोन से नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि पर्यटन सीजन में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर यातायात व्यवस्था को मजबूत किया जाए। आईजी ने यातायात की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के लिए नियंत्रण कक्ष में एक मॉनिटरिंग सिस्टम लगाने को कहा। उच्चाधिकारी ट्रैफिक व्यवस्था पर पल-पल नजर रखें। पुलिस ऐसी व्यवस्था बनाए कि पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और मार्गों पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो।
विज्ञापन


आईजी ने कैंची धाम प्रबंधन और अधिकारियों से वार्ता करके उनके सुझाव भी लिए। पुलिस अधिकारियों ने आईजी को कैंची धाम में वाहनों के लिए बनी पार्किंग की भी जानकारी दी। इस पर आईजी ने पार्किंग, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं के संचालन के लिए व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से लागू करने को कहा। बाद में उन्होंने कैंची धाम में बाबा के दर्शन भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर एसएसपी पीएन मीणा, एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ प्रमोद साह, यातायात निरीक्षक वेद प्रकाश भट्ट, कोतवाल उमेश मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed