फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traffic jam in Kalasiya Pul

कलसिया पुल पार करने में आधे घंटे लग रहे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam in Kalasiya Pul
हल्द्वानी। पर्वतीय क्षेत्रों से आने-जाने वाले वाहनों को काठगोदाम में शुक्रवार को करीब आधे घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा। इसके चलते पुलिस को यातायात व्यवस्था बनाने में मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

लोनिवि ने कलसिया पुल की नींव जर्जर होने के कारण एक लेन को बंद कर दिया है। पुल को हटाने का काम चल रहा है। नैनीताल और पहाड़ की ओर जाने के लिए यह सबसे व्यस्ततम मार्ग है। पुल का एक लेन बंद होने के कारण शुक्रवार को पुलिस ने एक ओर के वाहनों को रोककर दूसरी ओर के वाहनों को निकाला। इसके चलते दोपहर में वाहनों की करीब आधा किमी लंबी लाइन लग रही थी। जाम में फंसे वाहन चालकों का कहना था कि कलसिया पुल पार करने में ही आधा घंटा लग रहा है। इसी तरह रानीबाग से आगे भीमताल तिराहा पुल पार करने में भी करीब आधा घंटा लग रहा था।
विज्ञापन

दोपहर में एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्र और यातायात निरीक्षक राकेश माहरा यातायात व्यवस्था को देखने के लिए पहुंचे। इस दौरान एसपी ने अधीनस्थों को मुस्तैदी के साथ यातायात व्यवस्था का संचालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशानी से बचने के लिए दूसरे मार्ग का करें प्रयोग : डॉ. जगदीश चंद्र
हल्द्वानी। यातायात पुलिस के अनुसार कलसिया पुल के एक लेन को ध्वस्त किया जा रहा है। इस कारण जाम से बचने के लिए वाहन स्वामी वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें तो असुविधा से बचा जा सकता है। पुलिस ने रात में आवश्यक सेवा के लिए समय निर्धारित कर दिया है।
एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्र के अनुसार काठगोदाम पुलिस चौकी के पास हाईवे स्थित पुल के ध्वस्तीकरण और पुनर्निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। इस कारण जाम और असुविधा से बचने के लिए चंपावत, लोहाघाट, पिथौरागढ़ जाने वाले भारी और हल्के वाहन चोरगलिया, सितारगंज, टनकपुर मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं। इसी तरह नैनीताल, अल्मोड़ा, भवाली जाने वाले छोटे वाहन कालाढूंगी, मंगोली, नैनीताल मार्ग का प्रयोग करें तो बेहतर होगा।
अल्मोड़ा भवाली जाने वाले भारी वाहन कालाढूंगी, मंगोली, रूसी बाईपास, ज्योलीकोट नंबर 1 बैंड से भवाली अल्मोड़ा मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं। भारी वाहन इस मार्ग पर दिन में नहीं चलेंगे। भारी वाहनों के लिए रात 12 बजे से सुबह पांच बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

नैनीताल, मुक्तेश्वर, भवाली, भीमताल, बेतालघाट जाने वाले आवश्यक वस्तुओं (फल, दूध, सब्जी, गैस, पेट्रोलियम पदार्थ) के भारी वाहनों के लिए रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। छोटे वाहनों के आवागमन के लिए मार्ग 24 घंटे खुला रहेगा। सभी यात्रियों से पुलिस ने अनुरोध किया है कि असुविधा और जाम से बचने के लिए अपने लेन का प्रयोग करें। इस मार्ग पर ओवरटेक करने की कोशिश न करें। पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले भारी वाहन नरीमन तिराहा, काठगोदाम से गौलापार होते हुए हल्द्वानी में प्रवेश करेंगे। यातायात व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। इस मामले में जनता का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed