{"_id":"6259c22f7ede2e31ee21b180","slug":"traffic-jam-in-bheemtal-bhimtal-news-hld4595940197","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमताल से भवाली तक घंटों जाम में फंसे रहे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमताल से भवाली तक घंटों जाम में फंसे रहे सैलानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल/भवाली (नैनीताल)। तीन दिन की छुट्टियां होने से यूपी, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और अन्य राज्यों के लोग पहाड़ की ठंड वादियों में घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को सैलानियों की संख्या बढ़ने के साथ भीमताल से लेकर भवाली तक वाहनों की कतार लग गई, जिससे कई घंटे जाम की स्थिति बनी रही। जाम खुलवाने के लिए पुलिसकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
शुक्रवार को भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल, भवाली, श्यामखेत, मुक्तेश्वर और रामगढ़ की वादियां सैलानियों से गुलजार रहीं। सैलानियों की चहल-पहल से क्षेत्र के होटल, होम स्टे और रेस्टोरेंट संचालक खुश नजर आए। भीड़ अधिक होने से कई सैलानी कमरों के लिए भटकते रहे। सैलानियों ने नौकायन, क्याकिंग, जॉरबिंग और जीप लाइन का आनंद उठाया। भीमताल प्रेमदीप होम स्टे संचालक प्रदीप पाठक, जुबैर खान, विजय कुमार झा ने बताया कि सैलानियों की आवाजाही से होटल फुल रहे। भीमताल में पार्किंग के अभाव में सैलानियों को तिकोनिया से डांठ तक जाम की समस्या झेलनी पड़ी। थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने सड़क किनारे खड़े वाहनों में जैमर लगाकर चालान काटने की कार्रवाई की। भवाली नगर के मुख्य चौराहे और रामगढ़ तिराहे पर जाम के चलते सैलानी परेशान रहे। कैंची मंदिर में भी पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। यहां सड़क पर लगे जाम को पुलिसकर्मियों ने खुलवाया। श्यामखेत चाय बागान और घोड़ाखाल मंदिर में भी देर शाम तक सैलानी पहुंचते रहे।