फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traffic diversion was a ruckus on the first day itself

ट्रैफिक डायवर्जन पहले दिन ही धड़ाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Traffic diversion was a ruckus on the first day itself
हल्द्वानी। शहर में पुलिस प्रशासन की ओर से दिवाली त्योहार के लिए जारी किए ट्रैफिक डायवर्जन की पहले दिन ही हवा निकल गई। शहर में कई पुलिस नहीं दिखी। जगह-जगह वाहन रेंगते रहे। इस कारण जाम लगा रहा। टेंपो चालक भी अपने स्टैंड से नहीं हटे। यातायात की स्थिति अनियंत्रित होने पर दोपहर दो बजे बाद सीपीयू और पुलिस सड़कों पर उतारी गई।
विज्ञापन

शहर में यातायात की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने दो दिन पहले ही ट्रैफिक डायवर्जन की घोषणा की थी। कहा गया था कि बड़े वाहन शहर में नहीं घुसेंगे। उन्हें शहर के बाहरी क्षेत्र से जाना होगा। दावा किया था कि सिंधी चौराहे से नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक तिराहा तक जीरो जोन रहेगा। लेकिन कुछ नहीं हुआ। रविवार की सुबह पुलिस अधिकारियों ने किसी स्थान पर पुलिस फोर्स को तैनात नहीं किया। दोपहर 12 बजे मंगलपड़ाव से लेकर रोडवेज तक जाम लग गया। इस बीच ट्रैफिक की रिकवरी वैन ने सड़क से वाहनों को हटाने के लिए लाउडर से घोषणा करना शुरू किया। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जाम के दौरान कालूसिद्ध मंदिर पर एक महिला होमगार्ड और सिंधी चौराहे पर ट्रैफिक का एक सिपाही मौजूद था। बाजार में भी खरीदारों की भीड़ के चलते जाम लगा था।
विज्ञापन

बाजार में मची अफरातफरी
हल्द्वानी। पटेल चौक रोड पर वाहन और ठेले खड़े थे। बाजार में ठेले, फड़ खोखे नजर आए। पटेल चौक से गाड़ियों का निकलना मुश्किल हो गया था। नैनीताल रोड, रामपुर रोड पर जगह-जगह वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण जाम लग गया था। शहर में बड़े और छोटे वाहन घुस गए। किसी स्थान पर रूट डायवर्जन नजर नहीं आ रहा था। टेंपो स्टैंड पर टेंपो रोड घेरकर खड़े थे। लाइन नंबर एक मार्ग, केमू, बरसाती नहर पर भी जाम लगा था। दोपहर दो बजे के बाद सीपीयू ने मंगलपड़ाव और मंडी तिराहे पर खड़ा होकर वाहनों को रोकना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed