फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traders and perform topless

व्यापारियों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

Thu, 28 Jul 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Thu, 28 Jul 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Traders and perform topless
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 नगर निगम द्वारा दुकानों का किराया बढ़ाए जाने पर व्यापारियों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने अर्धनग्न होकर नगर निगम में प्रदर्शन किया। वहीं, दूसरे संगठन देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने वित्तमंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश को ज्ञापन देकर किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग की। 
विज्ञापन


प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारी बुधवार दोपहर रामलीला ग्राउंड में एकत्र हुए और अर्धनग्न होकर जुलूस निकालते हुए व्यापारी पटेल चौक, भैरव चौक, मंगलपड़ाव, कारखाना बाजार, रेलवे बाजार, नया बाजार, प्रेम सिनेमा, नैनीताल रोड होते हुए नगर निगम पहुंचे। यहां प्रदर्शन कर किराया वृद्धि वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल, चंद्रशेखर कबडवाल, पूर्व अध्यक्ष दिगंबर वर्मा, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, संदीप सक्सेना, जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडेय, रेनू टंडन, गौरव गुप्ता, दलजीत सिंह नागपाल आदि थे। इसके अलावा देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री अमरजीत सिंह चड्ढा एवं गोविंद बगडवाल के नेतृत्व में व्यापारी दोपहर को वित्तमंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश से मिले तथा निगम द्वारा दुकानों का बेतहाशा किराया बढ़ाने को औचित्यहीन बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तमंत्री ने व्यापारियों को भरोसा दिया कि इस संबंध में उच्चस्तरीय बैठक बुलाई जाएगी तथा व्यापारियों की समस्या का समाधान किया जाएगा। इस दौरान नगर महामंत्री राजीव जायसवाल, दलजीत सिंह दल्ली, परविंदर प्रिंस, पंकज गुप्ता, मनीष वर्मा, विजय बत्रा, अनवरुल्ला सिद्दीकी, मनोज जोशी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed