फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Trade Union's Protest in Haldwani

बैंक व डाक विभाग के कर्मचारियों की दूसरे दिन भी जारी रही हड़ताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Trade Union's Protest in Haldwani
नैनीताल/हल्द्वानी। केंद्रीय ट्रेड यूनियन संगठनों और फेडरेशनों के आह्वान पर मंगलवार को तमाम कर्मचारी संगठन दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मंगलवार को नैनीताल में कई बैंकों के अलावा डाक विभाग और आशा कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे। दो दिन बैंक बंद रहने से अकेले नैनीताल शहर में लगभग 27 करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा। उधर, हल्द्वानी में संगठन हड़ताल पर तो रहे लेकिन बैंक कारोबार पर खास असर नहीं पड़ा। कर्मचारी संगठनों ने केंद्र सरकार पर हड़ताल तोड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

नैनीताल में उत्तरांचल बैंक इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष प्रवीण साह ने बताया कि मंगलवार को नैनीताल बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक और एलआईसी के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बैंकों की हड़ताल से दो दिनों में 25 से 27 करोड़ का व्यवसाय प्रभावित रहा है। साह ने बताया कि बुधवार को सभी बैंक खुलेंगे। वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के बैनर तले मंगलवार को डाक विभाग के कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे। उन्होंने नारेबाजी कर डाकघरों में पांच दिन का सप्ताह लागू करने, पुरानी पेंशन बहाल कराने, कमलेश चंद्र त्रिपाठी की रिपोर्ट लागू कराने, महंगाई भत्ते का भुगतान कराने, कर्मचारियों को अव्यवहारिक व्यावसायिक लक्ष्य देने पर रोक लगाने की मांग की। डाक विभाग की ओर से आयोजित प्रदर्शन में मंडलीय सचिव प्रेम प्रकाश बिष्ट, पंकज पांडे, गोपाल सिंह मेहरा, गणेश टम्टा, कैलाश बिष्ट, पंकज रावत, गीतांजलि, गोविंदी, सुधीर, खीम मेहरा, एमसी तिवारी, भगत बिष्ट, सुनील, दर्शन, केके भगत, लक्ष्मी, गिरीश ध्यानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हल्द्वानी में सरकार के तीन श्रम कानूनों को लेकर देशव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में ट्रेड यूनियन संगठनों के कर्मचारी प्रदर्शन में डटे रहे। प्रदर्शन स्थल कर्मचारियों ने जमकर नारबाजी की। साथ ही अधिकारों की इस लड़ाई को जारी रखने का संकल्प लिया। हालांकि हड़ताल के दूसरे दिन भी बाजार में कुछ खास असर दिखाई नहीं दिया। नैनीताल रोड स्थित बुद्ध पार्क में चल रहे धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन मंगलवार को भी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और फेडरेशनों के कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहा। प्रदर्शन का संचालन ऐक्टू के हल्द्वानी नगर अध्यक्ष जोगेन्दर लाल ने किया। हड़ताल के दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने देश भर में चल रही कर्मचारियों की हड़ताल तोड़ने के लिए सत्ताधारी पार्टी की ओर से प्रदर्शन दबाने के प्रयास करने का आरोप लगाया। माले के जिला सचिव डॉ. कैलाश पांडे ने निजीकरण, नए श्रम कोडों, बेरोजगारी, महंगाई, आशा समेत सभी स्कीम कर्मियों को नियमित न करने समेत तमाम मामले उठाए। इस दौरान केके बोरा, राजा बहुगुणा, गौरव गोयल, कमला कुंजवाल, डॉ. कैलाश, बीपी उपाध्याय, ललतेश प्रसाद, दीपक कांडपाल, ललित मटियाली समेत तमाम संगठनों के प्रतिनिधि हड़ताल पर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed