फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tractor driver dies after falling into Kosi river nainital

नैनीताल में सड़क हादसा: कोसी नदी में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत; नया वाहन खरीदकर लेकर जा रहा था धीरज

Sat, 09 Mar 2024 12:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 09 Mar 2024 12:03 PM IST
सार

गरमपानी के खैरना रानीखेत स्टेट हाइवे में शुक्रवार की रात ट्रैक्टर कोसी नदी में गिरने से चालक की मौत हो गई। शनिवार को हादसे की खबर मिलते ही राजस्व पुलिस की मदद सें युवक को सीएचसी गरमपानी ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Tractor driver dies after falling into Kosi river nainital
हल्द्वानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गरमपानी के खैरना रानीखेत स्टेट हाइवे में शुक्रवार की रात ट्रैक्टर कोसी नदी में गिरने से चालक की मौत हो गई। शनिवार को हादसे की खबर मिलते ही राजस्व पुलिस की मदद सें युवक को सीएचसी गरमपानी ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजा गया।

विज्ञापन


हल्द्वानी से द्वाराहाट की तरफ नया ट्रैक्टर खरीदकर लेकर जा रहा धीरज सिंह नेगी (34) निवासी इड़ा, बाराखाम द्वाराहाट भुजान का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर कोसी नदी में गिर गया। हादसे में चालक सड़क में अचेत अवस्था में पड़ा रहा। शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे धीरज की अंतिम बात परिजनों से होने पर उसने कहा वह अभी खैरना में हैं। शनिवार की सुबह हादसे की खबर मिलते राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस धीरज को सीएचसी गरमपानी लेकर गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital: बड़े आराम से सड़क के किनारे डेरा डाले दिखा तेंदुआ, लोगों ने कैमरे में किया कैद; देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


पटवारी पंकज फर्त्याल, कुंदन लाल,कुबेर सिंह मेहरा ने बताया घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई हैं। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed