फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourists will be sent to Kainchi Dham by shuttle service from the temporary parking.

Nainital News: अस्थायी पार्किंग से शटल सेवा से कैंची धाम भेजे जायेंगे पर्यटक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Tourists will be sent to Kainchi Dham by shuttle service from the temporary parking.
नैनीताल। तीन दिनी सप्ताहांत पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताते हुए पुलिस ने कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के लिए विशेष यातायात प्लान जारी किया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी की ओर से जारी प्लान के अनुसार रविवार को कैंची धाम जाने वाले पर्यटक वाहनों को सेनिटोरियम व भीमताल में पार्क कर शटल सेवा से भेजा जाएगा। भवाली तिराहा से कैंची धाम की ओर पर्यटक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सेनिटोरियम व भीमताल मार्ग से आने वाले पर्यटक के वाहनों को विकासभवन भीमताल पार्किंग में पार्क करवाया जाएगा। भीमताल मार्ग से पर्वतीय क्षेत्र को आने व जाने वाले वाहनों को खुटानी-रामगढ़ होते हुए गंतव्य को भेजा जाएगा। ज्योलीकोट मार्ग से आने वाले भारी वाहनों को नैनी बैंड बाइपास से भीमताल मार्ग खुटानी होते हुए पर्वतीय क्षेत्र को भेजा जाएगा। सुबह सात बजे से ही डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। आवश्यकीय सेवा में लगे वाहनों के लिए सभी मार्गों में आवागमन सुचारु रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed