{"_id":"66f87f1c5b215a2b5801ddf4","slug":"tourists-will-be-able-to-enjoy-boating-in-harishtal-nainital-news-c-8-hld1010-435366-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हरीशताल में नौकायन का लुत्फ उठा सकेंगे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हरीशताल में नौकायन का लुत्फ उठा सकेंगे सैलानी
Sun, 29 Sep 2024 03:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के हरीशताल झील में अब सैलानी नौकायन का लुत्फ भी उठा सकेंगे। साथ ही लोहाखाम ताल झील को भी धार्मिक और पर्यटन स्थल से जोड़ा जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से हरीशताल झील और लोहाखाम ताल झील का निरीक्षण कर दोनों झीलों को विकसित करने के लिए सर्वे के बाद प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने की तैयारी है। शासन से धनराशि स्वीकृत होते ही विभाग की ओर से निर्माण कार्य किए जाएंगे।
जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि हरीशताल झील में सैलानियों की आवाजाही बढ़ाकर स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से ट्रैकिंग रूट, नौकायन संचालन, झील किनारे फुटपाथ, सैलानियों के बैठने के लिए बेंच और कुमाऊंनी शैली के स्थानीय लोगों के मकानों को होम-स्टे से जोड़ा जाएगा। साथ ही लोहाखाम ताल की पौराणिकता से पर्यटकों को रूबरू कराया जाएगा।