फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   tourists will be able to book hotel rooms from the website in nainital

काम की खबर: नैनीताल पर्यटकों के लिए खुशखबरी, अब पर्यटक वेबसाइट से होटलों के कमरे बुक कर सकेंगे; जानें अपडेट

Mon, 03 Jun 2024 10:21 AM IST
हीरा मेहरा पंकज कुमार, संवाद
पंकज कुमार, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 03 Jun 2024 10:21 AM IST
सार

नैनीताल आने वाले सैलानियों की लिए अच्छी खबर है। नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की ओर से एक वेबसाइट बनाई गई है। इस nainitalhra.com वेबसाइट के माध्यम से नैनीताल घूमने का प्लान बना रहे सैलानियों को होटल ढूंढने व बुकिंग करने में आसानी होगी। 

विज्ञापन
tourists will be able to book hotel rooms from the website in nainital
नैनीताल पर्यटकों के लिए खुशखबरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल आने वाले सैलानियों की लिए अच्छी खबर है। अब सैलानियों को ऑनलाइन बुकिंग के लिए अन्य वेबसाइट पर नहीं जाना होगा। नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की ओर से एक वेबसाइट बनाई गई है। इस nainitalhra.com वेबसाइट के माध्यम से नैनीताल घूमने का प्लान बना रहे सैलानियों को होटल ढूंढने व बुकिंग करने में आसानी होगी। साथ ही एडवांस पेमेंट भी नहीं करना होगा। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Kumaon News: उत्तराखंड में करंट बनकर दौड़ी मौत, भाजपा की प्रचंड जीत का लगा अनुमान; पढ़िए कुमाऊं की बड़ी खबरें

विज्ञापन


नैनीताल की होटल एंड रेस्टोंरेट एसोसिएशन की ओर डिजिटलाइजेशन की ओर एक कदम और बढ़ाया गया है। एसोसिएशन की ओर से बनाई गई वेबसाइट के माध्यम से कमरे बुक करने में सैलानियों को कमरे के रेट में छूट भी दी जाएगी क्योंकि अन्य वेबसाइट के माध्यम से कमरे बुक कराने पर 15 से 20 फीसदी तक का कमीशन दिया जाता है। साथ ही कई वेबसाइट ऐसी भी हैं जो टीडीएस और टीसीएस भी लेती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी का शिकार होने से बचेंगे
नैनीताल सालभर में लाखों की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। ऐसे में अधिकतर सैलानी ऑनलाइन माध्यम से कमरा बुक कर एडवांस पेमेंट करते हैं। कई सस्ते के लालच में फंस फेक वेबसाइट पर एडवांस पेमेंट कर ठगी का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में एसोसिएशन की ओर से बिना पेमेंट के होटल बुकिंग की सुविधा भी दी है।  
 

पर्यटकों की सुविधा के मद्देनजर एसोसिएशन की ओर से एक वेबसाइट बनाई गई है। इसमें पंजीकृत होटलों को रखा गया है ताकि नैनीताल पहुंचने वाले सैलानी एक ही वेबसाइट के माध्यम से शहर के होटल देख बुक कर सकें। 
- दिग्विजय सिंह बिष्ट, अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन, नैनीताल।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed