फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourists visited Nainital amidst drizzling rain

रिमझिम बारिश के बीच पर्यटकों ने नैनीताल का दीदार किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Tourists visited Nainital amidst drizzling rain
नैनीताल में चहलकदमी करते पर्यटक। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नैनीताल में रविवार को पर्यटकों ने रिमझिम बारिश और कोहरे के बीच दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। अन्य दिनों की अपेक्षा रविवार को नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ ज्यादा रही। इससे पर्यटन व्यवसायियों का कारोबार भी अच्छा रहा।
विज्ञापन

नैनीताल में रविवार को पर्यटकों का मेला रहा। सुबह से शाम तक नैनीताल में लगभग हजार से ज्यादा पर्यटकों वाहनों ने प्रवेश किया। देर शाम पार्किंगों में गाड़ी खड़ी करने की जगह नहीं थी। पूरे दिन तल्लीताल, माल रोड, पंत पार्क, बैंड स्टैंड, चाट बाजार, हिमालय दर्शन, बारापत्थर, सूखाताल, मल्लीताल बाजार, नैना देवी मंदिर, डीएसए मैदान में पर्यटकों की आवाजाही रही। दिन में बारिश और कोहरे के बावजूद भी पर्यटकों ने झील में नौकायन किया। बारिश के बाद ठंड बढ़ने से पर्यटकों ने पंत पार्क और भोटिया बाजार में कपड़ों की भी खरीदारी की। पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से नगर की सड़कों पर गाड़ियों की कतारें नजर आईं। हालांकि पुलिस की सक्रियता के चलते शहर के भीतर जाम की स्थिति नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed