फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourism business is expected to get relief due to increase in inflow of tourists in Nainital

Nainital: सप्ताहांत में बढ़े पर्यटक, होटलों में 20 फीसदी तक की छूट, 15 मई से सैलानियों के बढ़ने की उम्मीद

Mon, 12 May 2025 11:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Mon, 12 May 2025 11:08 AM IST
सार

नैनीताल, भीमताल समेत आसपास के क्षेत्रों के रविवार को सैलानियों की आमद बढ़ने से पर्यटन कारोबार को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। ऐसे में कई होटल कारोबारियों ने भी पर्यटकों को होटलों में 20 फीसदी तक छूट दी है।

विज्ञापन
Tourism business is expected to get relief due to increase in inflow of tourists in Nainital
नैनीताल

विस्तार

नैनीताल और इसके आसपास के क्षेत्रों के रविवार को सैलानियों की आमद बढ़ने से पर्यटन कारोबार को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। ऐसे में कई होटल कारोबारियों ने भी पर्यटकों को होटलों में 20 फीसदी तक छूट दी है जिससे आने वाले दिनों में और अधिक पर्यटक यहां पहुंच सके। शनिवार को कुछ सैलानी यहां पहुंचे, लेकिन रविवार सुबह से ही यहां सैलानियों की आमद बढ़ने लगी। पर्यटक चिड़ियाघर, हिमालयन बॉटनिकल गार्डन, वाटरफॉल, माल रोड समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर पहुंचे। साथ ही नौकायन का आनंद भी लिया।

विज्ञापन


बता दें पहलगाम में आतंकी हमले के बाद एकाएक कारोबार गिर गया था। इसके बाद नैनीताल में बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद पर्यटन कारोबार प्रभावित हुआ। रविवार को पर्यटकों को देख उम्मीद लगाई जा रही है कि 15 मई से यहां सैलानी पहुंचेंगे।
विज्ञापन


यह बोले कारोबारी

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव से पर्यटन कारोबार प्रभावित हुआ है। सैलानियों को कमरों में छूट दी गई है, ताकि कुछ कारोबार चल सके। उम्मीद है कि पर्यटन कारोबार बढ़ेगा। - राजेंद्र सिंह नेगी, जीएम हैप्पी होम।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को अन्य दिनों की तुलना में पर्यटक पहुंचे है, ऐसे में उम्मीद है कि 15 मई से चलने वाले सीजन में सैलानी पहुंचेंगे। इस बार पर्यटन कारोबार को काफी नुकसान पहुंचा है। - हर्षित राज् गुप्ता, युवा व्यवसाई।


इधर भीमताल में सैलानियों की कमी से पर्यटन कारोबार रहा प्रभावित
भीमताल में वीकेंड के बाद भी रविवार को भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल, भवाली, मुक्तेश्वर, रामगढ़ के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की कमी देखने को मिली। पर्यटन कारोबार प्रभावित होने से पर्यटन कारोबारी मायूस दिखे। पर्यटन कारोबारियों ने कहा कि वीकेंड में भी पर्यटकों के नहीं आने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। भीमताल के रेस्टोरेंट संचालक पंकज उप्रेती ने कहा कि रविवार को पर्यटकों की कमी देखने को मिली। नौकुचियाताल के कार्तिक कर्नाटक ने कहा कि वीकेंड में पर्यटकों के नहीं आने से पर्यटन कारोबारी चिंतित हैं। रामगढ़ के हरेंद्र सिंह ने कहा कि इस बार के पर्यटन सीजन में पर्यटक पहाड़ की तरफ कम पहुंच रहे हैं। वहीं कैंची धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या वीकेंड में प्रभावित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed