फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourists flocked to Nainital on Christmas Eve

Nainital News: क्रिसमस की पूर्व संध्या पर नैनीताल में उमड़े सैलानी

Thu, 26 Dec 2024 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 26 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Tourists flocked to Nainital on Christmas Eve
नैनीताल। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर नैनीताल में सैलानियों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। सैलानियों ने नैनीझील में नौकायन का लुत्फ उठाया। दिनभर मालरोड, तल्लीताल, मस्जिद तिराहा व चीना बाबा चौराहे पर आंशिक जाम लगता रहा। यातायात को व्यवस्थित करने में पुलिस कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इधर, दोपहर के बाद नैनीताल की सभी पार्किंग स्थल 80 फीसदी तक पैक हो गए थे। होटल एंड रेस्टोरेंट एसो. की अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने उम्मीद जताई कि पांच जनवरी तक यहां पर्यटकों की आवक बनी रहेगी।
विज्ञापन

इधर, मंगलवार को एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने मंगलवार को अधीनस्थों के साथ बैठक कर क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट को लेकर शहर में शांति व्यवस्था और सुगम यातायात व्यवस्था बनाने संबधी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स मिल गया है। पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए शहर व अस्थायी पार्किंग स्थलों पर भी पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने हर चौराहे पर पर्यटकों की जानकारी के लिए फ्लेक्सी और बैनर लगाने के निर्देश दिए। बैठक में सीओ प्रमोद साह, कोतवाल उमेश कुमार महिल, यातायात निरीक्षक वेद प्रकाश भट्ट, एसओ रमेश बोरा व एसएसआई दीपक बिष्ट मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

क्रिसमस और थर्टीफस्ट को लेकर वन विभाग भी चौकन्ना

नैनीताल। क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट पर नैनीताल व आसपास के क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की संभावनाओं पर वन विभाग भी चौकन्ना हो गया है। रेंजर त्रिलोक बोरा ने बताया कि कई पर्यटक जंगलों में पार्टी करने पहुंचते हैं। ठंड के चलते जंगल में आग भी जलाते हैं। ऐसे में जंगलों में आग लगने का खतरा रहता है। साथ ही पर्यटकों की सुरक्षा का भी सवाल रहता है। इसको मद्देनजर टीम बनाकर टिफिनटॉप और नैनापीक क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी गई है। साथ ही जंगल की ओर जाने वाले पर्यटकों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। संवाद

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed