{"_id":"5f95dcca8ebc3e9b7965ad65","slug":"tourists-enjoy-jungle-safari-more-than-two-thousand-tourists-reached-ramnagar-on-weekends-ramnagar-news-hld4018559146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलानियों ने उठाया जंगल सफारी का लुत्फ, वीकेंड पर रामनगर पहुंचे दो हजार से अधिक सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलानियों ने उठाया जंगल सफारी का लुत्फ, वीकेंड पर रामनगर पहुंचे दो हजार से अधिक सैलानी
विज्ञापन
रामनगर में जंगल सफारी को जाते सैलानी।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। वीकेंड मनाने के लिए देशभर से सैलानियों ने कॉर्बेट पार्क का रुख किया। प्रकृति के बीच सुकून के पल और वन्यजीवों के दीदार के साथ पर्यटकों ने छुट्टियों को यादगार बनाया। शनिवार-रविवार को रामनगर में दो हजार से अधिक सैलानी पहुंचे। इस दौरान बिजरानी, ढेला और झिरना जोन पूरी तरह पैक रहा।
शनिवार और रविवार को झिरना और बिजरानी जोन में 60-60 और ढेला में 20-20 जिप्सियां जंगल सफारी के लिए गईं। हर जिप्सी में छह पर्यटक शामिल थे। कॉर्बेट में जंगल सफारी करने के अलावा सीतावनी जोन में भी 500 से 600 पर्यटक घूमने पहुंचे। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से होटल भी बुक रहे। लॉकडाउन के करीब सात महीने बाद पर्यटकों के अच्छी तादाद में पहुंचने से होटल-रिजॉर्ट कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए।
वहीं, 15 नवंबर से कॉर्बेट का ढिकाला और रिंगौड़ा जोन भी खुल रहा है। दोनों जोन खुलने के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ने के आसार हैं। ईको टूरिज्म के रेंजर राजेंद्र सिंह चकरायत ने बताया कि वीकेंड पर अच्छी संख्या में पर्यटक कॉर्बेट घूमने पहुंचे। यहां आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं का ध्यान रखने के साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। 15 नवंबर के बाद अन्य जोन खुलने से पर्यटकों की आवक बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पर्यटकों की बहार, नैनीताल गुलजार
नैनीताल। नगर में वीकेंड के चलते रविवार को पर्यटकों की चहलकदमी से सरोवर नगरी गुलजार रही। सुबह से शाम तक जगह-जगह पर्यटकों का तांता लगा रहा। रविवार सुबह से ही नगर के तल्लीताल, मालरोड, पंत पार्क, बैंड स्टैंड, बोट स्टैंड, भोटिया मार्केट, हिमालय दर्शन आदि जगह पर पर्यटकों की भीड़ रही। पर्यटकों की भीड़ के चलते स्थानीय कारोबारियों के चेहरे खिले नजर आए। वहीं, झील में पर्यटक सुबह से शाम तक नौकायन करते नजर आए। नगर में वाहनों का दबाव बढ़ने से कई बार जाम की स्थिति बनी, पुलिस को यातायात व्यवस्थित बनाने में पसीना बहाना पड़ा। इधर, चिड़ियाघर में 447, वाटर फॉल में 472, हिमालयन बॉटनिकल गार्डन में 78, केव गार्डन में 300 पर्यटकों ने मौज मस्ती की। बारापत्थर में 105 पर्यटकों ने घुड़सवारी की।