{"_id":"ef7c256a9cc0ec9549b6e4f77759ce3b","slug":"tourist-taxi-driver-cheated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी चालक ने पर्यटक को ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी चालक ने पर्यटक को ठगा
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Thu, 28 May 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज से एक टैक्सी चालक राजस्थान के पर्यटक को नैनीताल घुमाने के लिए लेकर गया। पर्यटक रातभर आराम करने के बाद सुबह इंतजार करने लगा तो टैक्सी चालक नहीं आया। परेशान होकर उसने नैनीताल पुलिस को इसकी जानकारी दी। आरोप लगाया कि चालक ने उसके साथ ठगी की है। पुलिस टैक्सी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
राजस्थान के जोधपुर रतना निवासी पर्यटक जितेंद्र कुमार राठौर मंगलवार सुबह रोडवेज में उतरे। उन्होंने नैनीताल घूमने के लिए छह हजार रुपये में टैक्सी तय की और चालक को साढ़े चार हजार रुपये एडवांस दिए। इसके बाद चालक उन्हें लेकर नैनीताल गया। यहां घूमने के बाद जितेंद्र राठौर एक होटल में ठहरे।
विज्ञापन
सुबह जब वह टैक्सी का इंतजार करने लगे तो टैक्सी चालक नहीं आया। परेशान होकर उन्होंने चालक के खिलाफ नैनीताल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद हल्द्वानी में सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी को घटना से अवगत कराया। बताया कि उन्होंने रास्ते में टोल टैक्स दिया है। इस कारण उनके पास सबूत भी है। सीओ ने चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद वह राजस्थान के लिए चले गए।
विज्ञापन