{"_id":"6288015c468aa235894bbff8","slug":"tourist-in-nainital-nainital-news-hld463294876","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल के पिकनिक स्पॉट में दिनभर रही सैलानियों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल के पिकनिक स्पॉट में दिनभर रही सैलानियों की आवाजाही
विज्ञापन
नैनीताल में चहल कदमी करते सैलानी।
- फोटो : NAINITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। सप्ताहांत से पहले शुक्रवार से ही नैनीताल में सैलानियों का आना शुरू हो गया है। शुक्रवार को नैनीताल और इसके आसपास के क्षेत्र सैलानियों से गुलजार रहे। पिकनिक स्पाटों पर सुबह से लेकर शाम तक खासी भीड़ जुटी। माल रोड समेत नगर के अधिकांश होटलों में दिन भर सैलानियों की आवाजाही बनी रही और अधिकांश पार्किंग स्थल वाहनों से पैक नजर आए।
इन दिनों लगातार तराई भाबर में तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। इसके चलते हिल स्टेशनों की ओर आने वाले सैलानियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को सुबह से ही नैनीताल, भीमताल, भवाली, सातताल, नौकुचियाताल आदि क्षेत्रों मेेें सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था जो देर शाम तक जारी रहा। नैनीताल पहुंचे सैलानियों ने माल रोड, तिब्बती भोटिया बाजार, पंत पार्क, स्नोव्यू, हनुमानगढ़ी, बारापत्थर, हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर, केव गार्डन में मौज मस्ती की और रोपवे से स्नोव्यू तक की सैर की। बड़ी संख्या में सैलानियों ने नैनीझील में नौका विहार किया जबकि घुड़सवारी के शौकीन बारापत्थर पहुंचे।
इधर, देर शाम तक मल्लीताल स्थित पार्किंग स्थल भी वाहनों से पैक नजर आए। डीएसए मैदान की पार्किंग स्थल पैक होने के बाद यातायात पुलिस ने सैलानियों के वाहनों को मैट्रोपोल स्थित पार्किंग स्थल पर भेजा। सैलानियों के वाहनों के कारण शहर के लोअर माल रोड, मल्लीताल स्थित रिक्शा स्टैंड व मस्जिद तिराहे के पास जाम की स्थिति बनती रही। मौके पर तैनात यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु किया।