फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   tourist in nainital

नैनीताल के पिकनिक स्पॉट में दिनभर रही सैलानियों की आवाजाही

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
tourist in nainital
नैनीताल में चहल कदमी करते सैलानी। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। सप्ताहांत से पहले शुक्रवार से ही नैनीताल में सैलानियों का आना शुरू हो गया है। शुक्रवार को नैनीताल और इसके आसपास के क्षेत्र सैलानियों से गुलजार रहे। पिकनिक स्पाटों पर सुबह से लेकर शाम तक खासी भीड़ जुटी। माल रोड समेत नगर के अधिकांश होटलों में दिन भर सैलानियों की आवाजाही बनी रही और अधिकांश पार्किंग स्थल वाहनों से पैक नजर आए।
विज्ञापन

इन दिनों लगातार तराई भाबर में तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। इसके चलते हिल स्टेशनों की ओर आने वाले सैलानियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को सुबह से ही नैनीताल, भीमताल, भवाली, सातताल, नौकुचियाताल आदि क्षेत्रों मेेें सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था जो देर शाम तक जारी रहा। नैनीताल पहुंचे सैलानियों ने माल रोड, तिब्बती भोटिया बाजार, पंत पार्क, स्नोव्यू, हनुमानगढ़ी, बारापत्थर, हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर, केव गार्डन में मौज मस्ती की और रोपवे से स्नोव्यू तक की सैर की। बड़ी संख्या में सैलानियों ने नैनीझील में नौका विहार किया जबकि घुड़सवारी के शौकीन बारापत्थर पहुंचे।
विज्ञापन

इधर, देर शाम तक मल्लीताल स्थित पार्किंग स्थल भी वाहनों से पैक नजर आए। डीएसए मैदान की पार्किंग स्थल पैक होने के बाद यातायात पुलिस ने सैलानियों के वाहनों को मैट्रोपोल स्थित पार्किंग स्थल पर भेजा। सैलानियों के वाहनों के कारण शहर के लोअर माल रोड, मल्लीताल स्थित रिक्शा स्टैंड व मस्जिद तिराहे के पास जाम की स्थिति बनती रही। मौके पर तैनात यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed