फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourism in Nainital on Thirty First

क्रिसमस में हुए कारोबार से गदगद कारोबारियों को अब 31 का इंतजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tourism in Nainital on Thirty First
नैनीताल के हिमालय दर्शन में कुछ इस तरह सैलानी मौजमस्ती करते हुए। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। 31 दिसंबर को नैनीताल आ रहे सैलानियों को कोविड जांच रिपोर्ट दिखानी होगी। रिपोर्ट न होने पर इंट्री प्वाइंट पर पर्यटकों की कोरोना जांच की जाएगी। शहर में भी भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में रैंडम जांच होगी।
विज्ञापन

नैनीताल में बीते दिनों कोरोना जांच में कुछ लोग संक्रमित पाए गए थे। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच की तो अन्य लोग भी पॉजिटिव मिले। बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि वर्तमान में शहर में 21 कोरोना संक्रमित होम क्वारंटीन हैं। साथ ही एक कंटेटमेंट जोन भी बनाया गया है। डॉ. धामी ने कहा कि क्षेत्र में रैंडम जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एसडीएम प्रतीक जैन ने कहा कि 31 दिसम्बर को नैनीताल में कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। बिना मास्क घूमने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कोविड कर्फ्यू के चलते रात 11 बजे बाद कोई भी मॉलरोड या सार्वजिक स्थानों पर नहीं घूम पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड कर्फ्यू के चलते नहीं कर पाएंगे देर तक मस्ती
नैनीताल। आमतौर पर हर साल साल के आखिरी दिन नैनीताल की माल रोड देर रात तक सैलानियों से पटी रहती थी, लेकिन इस बार देर रात तक ऐसा नजारा देखने को नहीं मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रदेश सरकार ने कोविड गाइडलाइंस जारी करते हुए रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कोविड कर्फ्यू लगाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में 11 बजे के बाद माल रोड पर सन्नाटा पसरना तय है।
डीएम धीराज गर्ब्याल ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जरूरी है कि सरकार की ओर से जारी कोविड गाइड लाइन का शत प्रतिशत पालन किया जाए। उन्होंने बताया कि कोविड कर्फ्यू के आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। 31 दिसंबर को भी रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कोविड कर्फ्यू प्रभावी रहेगा और ऐसे में नए साल के नाम पर मौज मस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अनावश्यक घूमने वालों पर होगी कार्रवाई
हल्द्वानी। एसपी सिटी हरबंश सिंह ने बताया कि नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू होगा। इस दौरान आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं में लगे कर्मचारी, मेडिकल स्टोर, मरीज, गैस, पेट्रोल डीजल ढोने वाले, डिपो, इंटरनेट सेवा आदि अति आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को छूट प्रदान की गई है। रात में सिनेमा देखने, फालतू घूमनेवालों पर पुलिस निगरानी रखेगी। अनावश्यक घूमने वालों पर कार्रवाई होगी।
नैनीताल के 70 फीसदी होटल पैक
नैनीताल। आमतौर पर किसी खास मौके पर उमड़ने वाली सैलानियों की भीड़ उसके अगले दिन होटलों से चेक आउट कर लेती है लेकिन इस बार कुछ अलग नजारा देखने को मिल रहा है। क्रिसमस के मौके पर नैनीताल के कई होटल पैक थे। वह क्रिसमस के बाद भी खाली नहीं हुए हैं। होटल कारोबारियों के मुताबिक क्रिसमस के दो दिन बाद भी मंगलवार को नैनीताल के लगभग 70 फीसदी होटल सैलानियों से पैक हैं।

क्रिसमस पर छह करोड़ से अधिक का कारोबार
नैनीताल। क्रिसमस के मौके पर नैनीताल में उमड़ी सैलानियों की भीड़ और चंद घंटों के भीतर हुए करोड़ों के कारोबार से गदगद पर्यटन कारोबारियों को अब 31 दिसंबर का इंतजार है। कारोबारियों की मानें तो क्रिसमस के मौके पर अकेले नैनीताल में होटल इंडस्ट्री समेत पर्यटन से जुड़ी समस्त गतिविधियों में लगभग छह करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed