फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourism in Nainital

पूछताछ के साथ साथ होटलों में होने लगी एडवांस बुकिंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Tourism in Nainital
नैनीताल/भीमताल। कोरोना संक्रमण के कारण पिछले दो साल से कारोबार को लेकर परेशान जिले भर के पर्यटन व्यवसायियों को सप्ताहांत में पड़ रही होली को लेकर विशेष उत्साह है। उम्मीद है कि इस बार होली और उसके बाद नैनीताल एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्यटकों की आमद शुरू हो जाएगी। विभिन्न प्रांतों के सैलानियों ने होटलों में पूछताछ शुरू कर अप्रैल से जून तक एडवांस बुकिंग करानी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण पिछले दो साल से जिले में पर्यटन गतिविधियां खासी प्रभावित हुईं हैं। वर्ष 2020 में तो लॉकडाउन के चलते सभी गतिविधियां छह माह से अधिक समय तक पूरी तरह से बंद रहीं। वर्ष 2021 में भी पर्यटन सीजन कोरोना की दूसरी लहर की भेंट चढ़ गया था। फिलहाल कोरोना के केस ना के बराबर हैं।
विज्ञापन

नैनीताल के होटल व्यवसायियों के अनुसार इस बार होली का त्योहार शनिवार (सप्ताहांत) में है। सप्ताहांत में सैलानियों की भीड़ अधिक रहती है। इस बार होली के कारण अधिक सैलानियों के नैनीताल पहुंचने के आसार हैं। होटल व्यवसायियों ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। नैनीताल ही नहीं, भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल, मुक्तेश्वर, रामगढ़ और भवाली में होटल, होम स्टे, रेस्टोरेंट, पैराग्लाइडिंग, कयाकिंग, जीप लाइन, जॉरबिंग से जुड़े कारोबारी सीजन की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार अभी किसी तरह के संक्रमण की स्थिति नहीं है, लिहाजा पर्यटन कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है। बाहरी प्रांतों से लोग नैनीताल के होटलों में पूछताछ करने के साथ-साथ एडवांस बुकिंग भी करने लगे हैं। कई सैलानियों ने तो मई-जून तक के लिए एडवांस बुकिंग करा ली है। होली और उसके बाद पर्यटन गतिविधियां अवश्य बढ़ेंगी। - वेद साह, सचिव नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन
होली के दौरान पर्यटक सीजन बेहतर रहने की उम्मीद है। यूपी, दिल्ली, एनसीआर और गुजरात के सैलानी पूछताछ कर एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। सब कुछ ठीक रहा तो दो साल बाद जिले में पर्यटन कारोबार अवश्य ही गति पकड़ेगा। इसके लिए कारोबारियों ने भी अपने स्तर से सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। - दिग्विजय सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन नैनीताल।
- इस बार के पर्यटन सीजन में सैलानियों की अच्छी आवाजाही होने की उम्मीद है। सैलानियों के आने के साथ पर्यटन से जुड़े कारोबारियों को आर्थिक रूप से परेशान नहीं होना पड़ेगा। -जुबेर खान, मैनेजर लेक इन होटल भीमताल
-कोविड के मामले कम होने के साथ मुक्तेश्वर और रामगढ़ क्षेत्र में सैलानियों के आने से इस बार पर्यटन कारोबार के बेहतर होने का अनुमान कारोबारियों ने लगाया है। सैलानियों की आवाजाही से कारोबारी के रोजगार का जरिया बनेगा। -प्रदीप दरम्वाल, अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन, मुक्तेश्वर नैनीताल
- सैलानियों की आवाजाही के साथ पैराग्लाइडिंग के रोजगार से जुड़े संचालकों और कर्मचारियों को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस बार पर्यटन सीजन अच्छा रहने की उम्मीद है। - विनोद दुम्का, संचालक पैराग्लाइडिंग, नौकुचियाताल

सीटीआर में 14 मई तक रात्रि विश्राम की बुकिंग फुल
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में रात्रि विश्राम के लिए 14 मई तक बुकिंग फुल हो चुकी है।
कॉर्बेट पार्क के वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि बिजरानी, झिरना, ढेला, दुर्गादेवी और ढिकाला में डे सफारी की ऑनलाइन बुकिंग पूरी नहीं हो पा रही है। ऐसे में जिप्सी स्वामियों और चालकों की समस्या को देखते हुए ऑफलाइन बुकिंग शुरू की गई है। ऑफलाइन बुकिंग के माध्यम से उन पर्यटकों को लाभ मिल रहा है, जो बिना बुकिंग के लिए रामनगर आ रहे हैं। हालांकि कॉर्बेट की वेबसाइट पर पर्यटक गेट खुलने से दस मिनट पहले तक भी अपनी ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग होने से पर्यटकों को सहूलियत होती है और उन्हें लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ता है। पार्क वार्डन ने बताया कि आगामी दिनों में पर्यटकों की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है और तब डे सफारी की भी बुकिंग फुल होगी। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि आगामी दिनों में होटल और रिजॉर्ट के रेट बढ़ सकते हैं। लेकिन रामनगर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिमान का कहना है कि अधिकतर होटल और रिजॉर्टों में बुकिंग ऑनलाइन होती है। ऐसे में होटल और रिजॉर्ट संचालकों की ओर से रेट बढ़ाए नहीं जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed