फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourism in Fanto Zone Ramnagar

नए साल में पर्यटन से मिलेगा रोजगार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Tourism in Fanto Zone Ramnagar
रामनगर देहरादून में जिप्सी चलाने की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद महिलाएं, कॉर्बेट में चलाएंगी जिप्? - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर। नया वर्ष रोजगार सृजन की नई उम्मीदें लेकर आएगा। पहली बार ऐसा होगा कि कॉर्बेट पार्क में महिलाएं जिप्सियों का स्टीयरिंग संभालेंगी और पर्यटकों को जंगल सफारी कराएंगी।
विज्ञापन

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में 45 महिला जिप्सी चालकों की नियुक्ति की गई है। सितंबर में देहरादून में महिलाओं को वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। महिला जिप्सी चालक बनी तुलसी जोशी, पूजा सागर, प्रियंका, पारूल, ममता बिष्ट, पारो, गीतांजलि, पूजा अधिकारी ने बताया कि वे बेहद उत्साहित हैं कि उन्हें कॉर्बेट में पर्यटकों को जंगल सफारी कराने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल ने बताया कि जिप्सी कंपनी ने नई जिप्सियां बनाना बंद कर दिया है। महिला जिप्सी चालकों को रोजगार देने में कठिनाई हो रही है। कॉर्बेट प्रशासन जिप्सी के लिए विकल्प ढूंढ रहा है। महिला जिप्सी चालकों को लोन पर जिप्सियां दिलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाटो के जंगल में पर्यटक करेंगे सफारी
रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग पहली बार फाटो जोन के दरवाजे पर्यटकों के लिए खोल रहा है। रामनगर में संचालित होने वाला यह दसवां पर्यटन जोन होगा। यहां मिश्रित घने वन के साथ बाघ, गुलदार, हाथी, चीतल और अन्य पक्षियों की तमाम प्रजातियां मौजूद हैं। रामनगर से महज 23 किलोमीटर दूर मालधन के मोहननगर गूजर झाला में इसका प्रवेश द्वार बनाया गया है।
जंगल के भीतर 18 किलोमीटर में पर्यटक सफारी कर सकेंगे। डीएफओ बीएस शाही ने बताया कि नए जोन से विभाग को राजस्व और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके खुलने से कार्बेट पार्क और सीतावनी जोन में पर्यटकों का दबाव भी कम होगा।
ट्री हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे पर्यटक
रामनगर। फाटो जोन में डे सफारी होगी, लेकिन भविष्य में यह नाइट स्टे के लिहाज से बेहद खास होगा। यहां पर्यटक ट्री हाउस में रहने का आनंद उठा सकेंगे। फिलहाल पांच ट्री हाउस बनकर तैयार हो गए हैं।

एक ट्री हाउस में दो कक्ष हैं, जिनमें पांच से छह सैलानी आसानी से ठहर सकेंगे। एक ट्री हाउस के साथ ही ब्रिटिशकालीन वन चौकी में नाइट स्टे के लिए चार कमरे बनाए गए हैं। साथ ही 109 साल पुराने रेस्ट हाउस में दो कमरे तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed