{"_id":"61a2805cf8d1ce61b515afd6","slug":"tourism-in-fanto-zone-ramnagar-news-hld445906664","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू होगी सफारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू होगी सफारी
विज्ञापन
रामनगर के मालधन स्थित मोहननगर में फाटो जोन के लिए पर्यटको से बना प्रवेश द्वार।
- फोटो : RAMNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो जोन में दिसंबर पहले सप्ताह से जंगल सफारी शुरू होने की उम्मीद है। नवंबर से सफारी शुरू होनी थी, लेकिन निर्माण कार्य धीमा होने से इसमें देरी हुई है। हालांकि अब अधिकतर निर्माण पूरा हो गया है।
रामनगर के फाटो जोन में भी पर्यटक जंगल सफारी का लुत्फ ले पाएंगे। जोन में पर्यटक मालधन से प्रवेश करेंगे, इसके लिए मोहन नगर में एंट्री गेट बनाया गया है। इसी एंट्री गेट पर पर्यटकों से प्रवेश शुल्क लिया जाएगा। इस पर्यटन जोन में पहले चरण में सुबह 40 और शाम को 40 जिप्सियों के माध्यम से सफारी कराई जाएगी।
यहां के लिए 200 जिप्सियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसमें स्थानीय लोगों के लिए 100 जिप्सियों का रजिस्ट्रेशन आरक्षित रखा है। पर्यटकों का प्रवेश और निकासी मालधन से होगी। पर्यटकों के प्रवेश की व्यवस्था को ऑफलाइन मोड पर चलाया जाएगा। यहां की जिप्सियों के लिए 2500 रुपये शुल्क तय किया है। परमिट की फीस कॉर्बेट के हिसाब से ही ली जाएगी।
विज्ञापन
फाटो जोन में पर्यटन गतिविधियों को दिसंबर पहले सप्ताह में शुरू किया जाएगा। अभी शौचालय सहित सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। मालधन के मोहननगर में प्रवेश द्वार बनाया गया है। जोन में तेजी से निर्माण कार्य हो रहे हैं।
बलवंत सिंह शाही, डीएफओ