फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourism businessmen sitting on dharna in protest against rotation, the other side said, if the rotation is withdrawn, they will commit mass self-immolation

रोटेशन के विरोध में धरने पर बैठे पर्यटन कारोबारी, दूसरे पक्ष ने कहा, रोटेशन वापस लिया तो करेंगे सामूहिक आत्मदाह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Tourism businessmen sitting on dharna in protest against rotation, the other side said, if the rotation is withdrawn, they will commit mass self-immolation
रोटेशन के विरोध में धरने पर बैठे पर्यटन कारोबारी
विज्ञापन

दूसरे पक्ष ने कहा, रोटेशन वापस लिया तो करेंगे सामूहिक आत्मदाह
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर (नैनीताल)। कार्बेट पार्क में रोटेशन प्रणाली के विरोध और पक्ष में दोनों पक्ष आमने सामने आ गए हैं। एक पक्ष ने धरना दिया तो दूसरे पक्ष ने रोटेशन प्रणाली वापस लेने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में रोटेशन प्रणाली के विरोध में जिप्सी चालकों, मालिकों और होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने धरना दिया। कहा कि जब तक कॉर्बेट प्रशासन रोटेशन प्रणाली को वापस नहीं लेता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। जिप्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धस्माना और होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिमान सिंह ने आरोप लगाया कि कॉर्बेट निदेशक सत्ता और राजनीतिक दबाव के चलते रोटेशन प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन

धरनास्थल पर सभासद मो. मुजाहिद सिद्दीकी, हेम चंद्र भट्ट, शिल्पेंद्र बंसल, नूर अली खान, हूर अली खान, वसीम, कलीम खान, निजाम चौधरी, अमन आदि रहे।
वहीं शुक्रवार को पालिका स्थित एक रेस्टोरेंट में भाजपा नेताओं और जिप्सी चालकों ने प्रेसवार्ता की। विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी ने बताया कि रोटेशन प्रक्रिया रोकी गई तो वह अनिश्चितकालीन के लिए कॉर्बेट पार्क को बंद कर देंगे। वहीं हाईकोर्ट जाकर होटल और रिजॉर्ट मालिकों के खिलाफ उनके द्वारा किए गए अतिक्रमण की रिट लगाएंगे। कहा कि कॉर्बेट प्रशासन ने रोटेशन प्रक्रिया शुरू कर बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया है, जिसमें सभी का भला हो रहा है लेकिन होटल और रिजॉर्ट मालिक सिर्फ अपना भला देख रहे हैं। बताया कि आठ जिप्सी स्वामी शिशुपाल सिंह सजवाण, महेश बिष्ट, प्रताप सिंह, दिनेश चंद्र, ललित नेगी, रवि चन्याल, राजू यादव आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कॉर्बेट जिप्सी कल्याण समिति अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी, भाजपा नेता नरेंद्र शर्मा, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, पूर्व प्रधान ढेला गणेश नेगी, आशीष ठाकुर, कमल आदि मौजूद रहे।
फोटो संख्या 08आरएनआर10पी - रामनगर में प्रेस वार्ता करते कॉर्बेट जिप्सी कल्याण समिति के अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी व अन्य।
फोटो संख्या 08आरएनआर01पी - रामनगर कॉर्बेट कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठक पर्यटन कारोबारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed