फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Torrential rain early morning, sunny afternoon

तड़के मूसलाधार बारिश, दोपहर में खिली धूप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Torrential rain early morning, sunny afternoon
नैनीताल। नगर में शनिवार को दिनभर मौसम ने कई रंग बदले, जहां तड़के पांच बजे से ही तेज बारिश शुरू हो गई थी। कुछ देर बाद 11 बजे तक रुक रुक कर बारिश होती रही।
विज्ञापन

इसके बाद आसमान साफ होने लगा और तीन बजे के बाद तेज धूप खिल गई। इससे पहले नगर में शुक्रवार को ठंड महसूस की गई थी, जिसके बाद कई लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए थे। शहीद मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इंटर कॉलेज के मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के अनुसार अधिकतम तापमान 25, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। नैनी झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश सिंह गैड़ा के अनुसार झील का जलस्तर आधा इंच बढ़ने के बाद 2 फीट साढ़े 8 इंच पहुंच चुका है। 24 घंटे के भीतर 9 मिमी बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed