फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Topper of Nainital

इंजीनियर बनकर देश सेवा करना चाहते हैं वेद त्रिपाठी

Mon, 29 May 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Mon, 29 May 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Topper of Nainital
नैनीताल के टॉपर - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल। बिड़ला विद्या मंदिर के मेधावी छात्र वेद त्रिपाठी ने विज्ञान वर्ग में 98 फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय के साथ ही नैनीताल का नाम भी रोशन किया है। वेद की दिली इच्छा है कि इंजीनियर बनकर देश की सेवा करे इसके लिए वह इन दिनों कठिन मेहनत भी कर रहे हैं। कहा कि हाल ही में उन्होंने आईआईटी एडवांस की परीक्षा भी दे दी है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं उन्होंने एनडीए की लिखित परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। वेद के पिता अनिल कुमार त्रिपाठी बिड़ला स्कूल में ही जीव विज्ञान के प्रवक्ता तथा माता सीमा त्रिपाठी लखनऊ में फार्मेसिस्ट हैं जबकि वेद की छोटी बहिन विधि त्रिपाठी स्कूल में ही 9वीं की छात्रा हैं। पिता अनिल कुमार के मुताबिक वेद को स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी का उचित मागदर्शन मिला इतना ही नहीं पूरे विद्यालय के गुरूजनों ने भी उसे पढ़ाई में हर संभव सहयोग दिया।
विज्ञापन


वेद ने 500 मे से 490 अंक हासिल किये हैं। प्रधानाचार्य शर्मा की मानें तो वेद से उनको जो उम्मीद थी उस पर वह खरा उतरा है। वेद के 98 फीसदी अंक आने पर विद्यालय में दिन भर जश्न का माहौल था। पढ़ाई के साथ ही वेद बैडमिंटन का भी बेहद शौकीन है। वेद ने भौतिकी, अंग्रेजी, रसायन विज्ञान में 98-98, आईपी में 100 तथा गणित में 96 अंक हासिल किये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल। मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर में कला वर्ग में 94.6 फीसदी अंक पाकर पहला स्थान पाने वाली मेधावी छात्रा सौम्या गर्ब्याल की दिली तम्मना आईएएस बनकर देश सेवा करने की है। मूल रूप से पिथौैरागढ़ निवासी सौैम्या की माता बीना गर्ब्याल अभिसूचना विभाग एलआईयू में एएसआई के पद पर हैं जबकि पिता डीएस गर्ब्याल प्राइवेट नौैकरी करते हैं।

बचपन से ही मेधावी रही सौम्या ने कहा कि वह अपनी सफलता का श्रेय गुरूजनों के साथ ही अपने माता पिता को देती है? सौम्या ने 500 में से 473 अंक हासिल किये हैं। सौम्या पढ़ाई के साथ ही खेलकूद व संगीत में भी रूचि रखती हैं वह कहती है कि लगन व मेहनत से पढ़ाई करने पर अधिक से अधिक अंक हासिल करना आम बात है। 

नैनीताल। अम्तुल पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र कनिष्क सिंह पुजारी ने 94.8 फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। नगर के मेविला कंपाउंड निवासी कनिष्क आर्मी में जाकर देश की सेवा करना चाहता है। कनिष्क ने अभी तक दो बार एनडीए की लिखित परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली है लेकिन साक्षात्कार में उनका चयन नही हो पाया है।

 वह एनडीए के माध्यम से देश सेवा करना चाहते हैं। पिता हरीश सिंह पुजारी व माता नीरू पुजारी के पुत्र कनिष्क अपनी सफलता का श्रेय माता पिता व गुरूजनों को विशेषकर सुनील शर्मा को देना चाहते हैं। पढ़ाई के साथ ही वह गजल व पुराने गीतों के शौकीन हैं। कनिष्क ने 500 में से 465 अंक पाए हैं। 


नैनीताल। पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर के 93.2 फीसदी अंक हासिल करने वाले मेधावी छात्र निगम सिंह भविष्य में आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहते हैं। मूल रूप से बिजनौर निवासी निगम के पिता कुंवर पाल सिंह किसान व माता सीमा देवी गृहणी हैं। 500 में से 466 अंक पाने वाले निगम सिंह अपनी सफलता के श्रेय गुरूजनों व माता पिता को देना चाहते हैं। पढ़ाई के साथ ही वह बास्केटबाल के शौकीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed