फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Today enjoy ropeway for free

आज मुफ्त में उठाइये रोपवे का लुत्फ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Today enjoy ropeway for free
नैनीताल में पत्रकारों से वार्ता करते कुमांऊ मंडल विकास निगम के अध्यक्ष केदार जोशी। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम रविवार को नैनीताल के बाशिंदों और सैलानियों को मुफ्त में रोप-वे की सैर कराएगा। इसके बाद सोमवार से रोपवे के लिए अधिक किराया देना होगा। निगम की ओर से टिकट की दरों में वृद्धि की गई है। एक करोड़ 32 लाख की लागत से रोपवे को अपग्रेड किया गया है। अब रोपवे में सफर के लिए वयस्क को 300 रुपये और बच्चों को 200 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

शनिवार को निगम के चेयरमैन केदार जोशी, प्रबंध निदेशक रोहित मीणा, जीएम अशोक जोशी ने रोपवे का निरीक्षण किया। प्रबंधक शिवम शर्मा ने बताया कि अब रोपवे एक घंटे में 14 चक्कर लगा सकेगी। नए सिस्टम के बाद रोपवे को ऑटो, मैनुअल व इमरजेंसी मोड में चलाया जा सकता है। पहले करीब सात सौ मीटर की दूरी 3 मिनट में तय होती थी। स्पीड बढ़ाने पर अब यह दूरी ढाई मिनट में तय होगी। बता दें कि पिछले साल कोरोना संक्रमण के चलते रोपवे का संचालन बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

रात में भी होगा रोप वे का संचालन
नैनीताल। पर्यटन सीजन में बुकिंग ऑनलाइन करने के साथ ही रात को भी रोपवे का संचालन किया जाएगा। एमडी रोहित मीणा के अनुसार दो शिफ्ट में संचालन किया जाएगा। इसके चलते रोजगार भी बढ़ेगा और सैलानी रात में रोपवे का आनंद भी ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 टीआरसी में होगी थ्री स्टार की सुविधा
नैनीताल। निगम के चेयरमैन केदार जोशी ने बताया कि टीआरसी परिचय नौकुचियाताल और मोहान (अल्मोड़ा) को लीज पर दिया जाएगा। इसकी न्यूनतम बोली सवा दो करोड़ रखी गई है। इस राशि से 15 करोड़ का लोन लिया जाएगा, जिससे 15 टीआरसी को थ्री स्टार सुविधाओं में अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही इन टीआरसी में 120 अतिरिक्त कमरे बनाएं जाएंगे। करीब 50 प्रतिशत टीआरसी स्टार कैटेगरी में होंगी। अपग्रेड टीआरसी से करीब सालाना निगम को 6-7 करोड़ का आय होगी। इंडियन ऑयल ने निगम के भवाली, ताड़ीखेत और बागेश्वर के कपकोट में पेट्रोल पंप की स्वीकृति दी है। सात अन्य स्थानों पर भी जल्द स्वीकृति की उम्मीद है। कहा निगम में एक टूरिज्म कंसल्टेंट की नियुक्ति होगी।

स्नोव्यू में डायनासोर थीम पार्क बनेगा
नैनीताल। निगम के चेयरमैन केदार जोशी ने कहा कि स्नोव्यू में डायनासोर थीम पार्क बनाया जाएगा। बताया कि केव गार्डन में लाइट एंड साउंड सिस्टम के साथ ही सेल्फी प्वाइंट बनाया जा रहा है। अप्रैल में आदि कैलास में रामायण पाठ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed